KBP Times

OMR शीट में हेराफेरी कर सरकारी कर्मचारी बनने वाले को SOG ने किया गिरफ्तार

SOG action

SOG : प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में ओएमआर शीट में फर्जीवाड़ा कर सरकारी कर्मचारी बन नौकरी करने वाले पिंटू कुमार मीणा को राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार किया है। एसओजी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार एसओजी की जांच में सामने आया कि ओएमआर शीट की स्कैनिंग में हेराफेरी कर उसके 158 अंक दर्शाए गए थे, जबकि दोबारा स्कैनिंग करने पर केवल 105 अंक मिले। गिरफ्तार आरोपी पिंटू कुमार मीणा पुत्र बत्तीलाल मीणा, निवासी ढाणी पोखर, गांव सांथा, थाना महवा, जिला दौसा का रहने वाला है।

स्कूल में एलडीसी पद पर कार्यरत

आरोपी पिंटू कुमार मीणा फर्जी चयन के बाद वर्तमान में झाड़ोल (उदयपुर) के केंद्रीय एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर कार्यरत था, जहां प्रोबेशन अवधि में चल रहा था।

27 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट में की गई थी हेराफेरी

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 से जुड़े मामले की जांच एसओजी थाना जयपुर में की जा रही है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए कि परीक्षा की ओएमआर शीट स्कैनिंग करने वाली एजेंसी राभव लिमिटेड के कर्मचारियों विनोद कुमार गौड़ और शादाब खान ने परीक्षा में शामिल 27 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट में हेराफेरी कर उन्हें अनुचित तरीके से अंतिम रूप से चयनित कराया।

एजेंसी के कर्मचारी-निदेशक पूर्व में गिरफ्तार

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले में एसओजी पहले ही ओएमआर स्कैनिंग एजेंसी राभव लिमिटेड के कर्मचारी विनोद कुमार गौड़, शादाब खान और कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि एजेंसी के कर्मचारियों और निदेशक ने अभ्यर्थियों से मिलीभगत कर ओएमआर स्कैनिंग के दौरान उनके अंकों में बदलाव किया।

53 अंक बढ़ाकर कराया गया चयन

जांच के अनुसार, आरोपी पिंटू कुमार मीणा के ओएमआर स्कैनिंग के दौरान 158 अंक दर्शाए गए थे, जबकि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दोबारा ओएमआर शीट स्कैन कराने पर उसके वास्तविक अंक केवल 105 पाए गए। यानी ओएमआर शीट में 53 अंकों की हेराफेरी कर उसे अंतिम रूप से चयनित कराया गया।

लगातार तलाश के बाद हुई गिरफ्तारी

महानिरीक्षक पुलिस (एसओजी) अजयपाल लांबा के निर्देशन, उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी, पुलिस निरीक्षक यशवंत सिंह द्वारा मामले में वांछित आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी पिंटू कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया।

27 अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच जारी

एसओजी की जांच में अब तक यह सामने आया है कि ओएमआर स्कैनिंग के दौरान 27 अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचाया गया। एजेंसी के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से अंकों में बदलाव कर उन्हें अंतिम चयन सूची में शामिल किया गया। इस पूरे भर्ती घोटाले में शामिल अन्य अभ्यर्थियों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर इस मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश से हाल बेहाल, 13 लोगों की मौत, पुणे में भूस्खलन में दबे कई घर

यह भी देखें: इनके बाप का था क्या राम मंदिर ?” BJP पर भड़के महिपाल सिंह मकराना | Ram Manidr | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2