KBP Times

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश से हाल बेहाल, 13 लोगों की मौत, पुणे में भूस्खलन में दबे कई घर

Maharashtra Heavy Rain

Maharashtra Heavy Rain: देश के कई राज्यों में मानसून पूरे उफान पर है. महाराष्ट्र में लगातार 3 दिन से बारिश हो रही है. जिससे मुंबई शहर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मुंबई की तीनों उपनगरीय रेलवे लाइनों पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुई है. मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में 2 जगह लैंडस्लाइड हो गई. जिससे तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं. 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा. वहीं बारिश की वजह से तीन दिनों में अलग-अलग जगह हुई घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है.

वहीं आज सोमवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड हुई, जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया. सतारा जिले के महाबलेश्वर में वेण्णा नहीं का पुल टूटने से 10 से 12 पर्यटक फंस गए. उनकी कारों को क्रेन की मदद से निकाला गया. बीएमसी की तरफ से आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई. मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है. सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट रद्द की गई. मुंबई के वसई-विरार के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं. कई जगह सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. वसई-विरार से हर दिन मुंबई में काम करने के लिए लाखों लोग आते हैं.

मुख्यमंत्री ने लोगों से क्या अपील की?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी एजेंसियां भारी बारिश से पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. लोग ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, ज्यादा जरूरी काम न हो तो यात्रा करने से भी बचे. प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें. वहीं बीएमसी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है. 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. साथ ही नागरिकों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. पेड़ों, जर्जर इमारतों, बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखे. गाड़ियों को पेड़ के नीचे पार्क करने से बचें. समुद्र तटों या निचले, जल जमाव वाले इलाकों में जाने से बचें.

17 फ्लाइट रद्द और 217 लेट हुईं
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश का असर दिखाई दिया. रविवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार दोपहर साढ़े 11 बजे तक 17 उड़ानों को रद्द किया गया. वहीं 217 उड़ानें तय समय से देरी से चलीं. जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी केस बना सिया की साजिश का ब्लूप्रिंट? मोबाइल सर्च हिस्ट्री से खुला राज!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2