KBP Times

राज ठाकरे की तीखी चेतावनी: “यूपी-बिहार वाले हिंदी न थोपें, वरना लात मारूंगा”

Raj Thackeray: यूपी-बिहार वाले हिंदी न थोपें, वरना लात मारूंगा

Raj Thackeray : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से ठीक पहले मराठी अस्मिता का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को दादर के शिवतीर्थ मैदान में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को कड़ी चेतावनी दी।राज ठाकरे ने कहा, “उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर इसे थोपने की कोशिश करोगे तो मैं आपको लात मारूंगा।”उन्होंने राज्य की भाषा, जमीन और पहचान पर मंडरा रहे खतरे की बात करते हुए मराठी एकता का आह्वान किया। राज ने दावा किया कि कुछ ताकतें अभी भी इस बात से नाराज हैं कि मुंबई गुजरात को नहीं मिली। वे अब अडाणी ग्रुप के जरिए मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे बोले: “मतभेद भुलाकर मराठी मानुष के लिए एकजुट हुए”

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी इस संयुक्त रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के हित में उन्होंने और राज ठाकरे ने अपने पुराने मतभेद भुला दिए हैं।उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा:

  • भाजपा हर चुनाव में हिंदू-मुस्लिम और मराठी-गैर मराठी का मुद्दा उठाकर राजनीति करती है।
  • उनका हिंदुत्व और राष्ट्रवाद झूठा है।
  • अब उनकी नीतियां ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं, बल्कि ‘करप्शन फर्स्ट‘ की ओर बढ़ गई हैं।
  • महायुति ने महज 3 साल में मुंबई को बर्बाद कर दिया, जबकि शिवसेना ने 25 साल में शहर को खून बहाकर हासिल किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुंबई को अडाणी के जरिए लूट रही है और शहर को गुजरात से जोड़ने की साजिश रच रही है।

अडाणी और गुजरात कनेक्शन पर तीखे आरोप

राज ठाकरे ने वधावन बंदरगाह, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि लंबी अवधि की योजना मुंबई को गुजरात से जोड़ने की है। उन्होंने दावा किया कि 2014 से भाजपा सरकार अडाणी का पक्ष ले रही है और महाराष्ट्र की संपत्तियां अडाणी ग्रुप को सौंपी जा रही हैं।

भाजपा नेता अन्नामलाई की कड़ी प्रतिक्रिया

भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने राज और उद्धव ठाकरे के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मुझे धमकाने वाले राज और आदित्य ठाकरे कौन होते हैं? मुझे गर्व है कि मैं एक किसान का बेटा हूं।”अन्नामलाई ने आगे कहा कि ठाकरे बंधु नासमझ हैं। उन्होंने पूछा – अगर कोई कहे कि मुंबई वर्ल्ड क्लास शहर है तो क्या इसका मतलब यह है कि मराठियों ने इसे नहीं बनाया?

BMC चुनाव: 15 जनवरी को मतदान

बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 15 जनवरी को होने हैं। यह चुनाव मराठी अस्मिता, भाषा और मुंबई की पहचान जैसे मुद्दों पर केंद्रित हो गया है। ठाकरे बंधुओं की यह संयुक्त रैली करीब 20 साल बाद एक साथ मंच साझा करने का बड़ा उदाहरण है।क्या यह गठबंधन BMC में बड़ा उलटफेर कर पाएगा? राजनीतिक पंडितों की नजरें अब मतदाताओं पर टिकी हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क