KBP Times

Unhealthy Lifestyle के कारण सुबह उठने पर थकान और सुस्ती

Unhealthy Lifestyle

Unhealthy Lifestyle : सुबह उठते समय थकान और सुस्ती महूसस होती है. 7 से 8 घंटे सोने के बाद भी सुबह थकान महसूस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे खराब स्लीव क्वालिटी, तनाव, हिहाइड्रेशन, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और शरीर में पोषण की कमी. आप लाइफस्टाइल में कुछ आदतों में बदलाव करके सुबह उठने के बाद खुद को फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं सुबह की थकान दूर करने के लिए क्या करना चाहिए. सुबह उठने के बाद थकान क्यों महसूस होती है, रात में बार-बार नींद टूटना. 7 से 8 घंटे सोना केवल काफी नहीं होता है, खराब स्लीप क्वालिटी की वजह से भी सुबह के समय सुस्ती महसूस होती है. इसके दूसरे कारणों में हो सकते हैं शरीर में आयरन, विटामिन्स की कमी, तनाव और चिंता, देर रात तक लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करना, शरीर में पानी की कमी, सोने और जागने का अलग-अलग समय होना।

थकान कैसे दूर करें

रोज एक ही समय पर सोएं और जागें, अच्छी नींद के लिए रोज एक ही तय समय पर सोना और उठना चाहिए. इससे शरीर का बॉडी क्लॉक बैलेंस रहता है. ऐसा करने से नींद की गुणवत्ता अच्छी होती है. रोजाना एक ही समय सोने और उठने पर सुबह के साथ सुस्ती और थकान महसूस नहीं होती है. छुट्टी के दिन भी अपने स्लीप शेड्यूल में बदलाव ना करें.

पानी पिएं

रातभर सोने के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है. सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए. पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है. जिस वजह से मेटाबॉलिज्म काफी एक्टिव रहता है. आप दिन की शुरुआत गुनगुने पाने से भी कर सकते हैं.

धूप

रोजाना 15 से 20 मिनट की हल्की धूप लें. रोजाना हल्की धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलता है. विटामिन डी की मदद से रात को अच्छी नींद आती है.

हल्का वर्कआउट

सुबह उठते ही हल्का वर्कआउट कर सकते हैं जैसे योग, वॉक, ब्रीदिंग एक्सरसाइज आदि. इन एक्सरसाइज को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. जिससे मांसपेशियों में जकड़न कम होती है. पूरा दिन शरीर एक्टिव रहता है.

हेल्दी ब्रेकफास्ट

सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए. नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स जैसे अंडे, ओट्स, दही और फल का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. शरीर को सुस्ती भी कम होती है. डिस्क्लेमरः यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. केबीपी टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2