Akshay khanna: अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अक्षय को उनके किरदार के लिए हर तरफ से तारीफ मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी वही छाए हुए हैं। इसी बीच खबर आई कि इस बड़ी सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ से खुद को अलग कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला आपसी मतभेदों के चलते लिया गया।
21 करोड़ की मांग और लुक को लेकर मतभेद
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया और ‘दृश्यम 3’ के लिए मेकर्स से 21 करोड़ रुपये की मांग रखी। मेकर्स इस मांग से हैरान रह गए, क्योंकि इससे फिल्म का बजट काफी बढ़ जाता। इसके अलावा, एक और मुद्दा अक्षय के लुक को लेकर था। खबर है कि उन्होंने फिल्म में हेयर विग पहनने का सुझाव दिया था, लेकिन मेकर्स इस पर सहमत नहीं थे, क्योंकि पिछले पार्ट में वह बिना विग नजर आए थे।
ये भी पढ़े: मसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट का धमाकेदार आगाज़, पहले दिन गिरे 20 विकेट
अच्छे नोट पर हुआ अलगाव, रिलीज डेट तय
फीस और क्रिएटिव मतभेदों के चलते अक्षय खन्ना (Akshay khanna) ने आखिरकार ‘दृश्यम 3’ से बाहर होने का फैसला किया। हालांकि यह अलगाव पूरी तरह अच्छे माहौल में हुआ और दोनों पक्षों ने भविष्य में साथ काम करने की उम्मीद भी जताई है। मेकर्स ने फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 (गांधी जयंती) पर रिलीज करने का फैसला किया है, जो ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ी के लिए एक अहम तारीख मानी जाती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं।
यह भी देखें: जुमे की नमाज से पहले चौमू में बवाल | पुलिस पर पथराव, 50 से ज्यादा पत्थरबाज गिरफ्तार



