KBP Times

6 बीयर पीने की बात करना मिचेल मार्श को पड़ा भारी, टीम से हो गए बाहर

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है. वनडे और T20I टीम के कप्तान मिचेल मार्श को टीम में जगह नहीं दी गई है. चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने इसकी बड़ी वजह बताई है.

The Ashes 2025-26: इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है. पहला टेस्ट मैच पर्थ में 21 नवंबर से खेला जाएगा. पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंपी गई है. इस टीम में वनडे और T20I टीम के कप्तान मिचेल मार्श को जगह नहीं दी गई है. पिछले महीने मिचेल मार्श ने पर्थ टेस्ट मैच के दौरान बीयर पीने की बात कहकर सबको चौंका दिया था. ये बात करना उन पर भारी पड़ गया और शायद इसी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है. चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने भी इस मामले पर बड़ी बात कही है.

जॉर्ज बेली ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने मिचेल मार्श को पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में नहीं चुने जाने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि हम आईसीसी गए और वहां मुद्दा ये था कि वे अंपायरों को मैदान पर ब्रेथलाइज़र ले जाने की अनुमति नहीं देते. अगर पहली गेंद फेंके जाने तक वो छह बियर पी चुका होगा, तो ये मुश्किल वाली बात हो जाएगी.

पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान मजाकिया लहजे में मिचेल मार्श ने एशेज में खेलने को लेकर कहा था, “मैं पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक छह बीयर पी चुका होऊंगा”. उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मैं टेस्ट क्रिकेट दोबारा खेलने के बारे में कभी ना नहीं कहूंगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. मिचेल मार्श दिसंबर 2024 में टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी बार टेस्ट मैच खेले थे. इसके बाद उन्हें इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है.

माइकल वॉन ने दिया था ये सुझाव

मिचेल मार्श को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पिछले महीने एक सुझाव दिया था. उन्होंने कहा था कि मार्श को एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ओपनिंग करनी चाहिए. इस पर मार्श ने कहा कि एशेज के बारे में उनके मन में बस यही ख्याल है कि उनके पास पहले दो दिनों के टिकट हैं.

इसके बाद ABC रेडियो पर पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने मार्श से पूछा कि क्या वो टीम में और ओपनिंग करना चाहते हैं? तो मार्श ने फिर से इस सुझाव को हंसकर टाल दिया था. मिचेल मार्श ने अब तक 46 टेस्ट मैच खेले हैं. इसकी 80 पारियों में उन्होंने 28.53 की औसत से 2083 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 51 विकेट भी हासिल किए हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2