KBP Times

अब्बास अफरीदी ने मारे 6 गेंदों पर 6 छक्के, पाकिस्तान ने 36 गेंदों में 124 रन बनाकर जीता मैच

Pakistan vs Kuwait: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का आगाज हो गया है और पहले ही दिन पाकिस्तान ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए 124 रनों का लक्ष्य 36 गेंदों में चेज़ कर लिया. कप्तान अब्बास अफरीदी ने 12 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए. शाहिद अजीज ने 5 गेंदों नाबाद 23 रन बनाकर मैच जिताया.

Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग के शहर मॉन्ग कॉक में पाकिस्तान की टीम ने कुवैत को हराकर कमाल कर दिया. कुवैत ने इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करतदे हुए 5 ओवर में 123 रन कूट दिए थे लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने ये मैच जीत लिया. पाकिस्तान को जीत आखिरी गेंद पर मिली. पाकिस्तान ने 36 गेंदों में 124 रन का स्कोर चेज़ किया और उसकी जीत के हीरो कप्तान अब्बास अफरीदी रहे, जिन्होंने महज 12 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोके. इस खिलाड़ी ने 6 गेंदों में 6 छक्के भी लगाए. अब्बास अफरीदी ने 458 के स्ट्राइक रेट से 8 छक्के और एक चौका मारा.

शाहिद अजीज ने दिलाई जीत

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में नियम है कि अर्धशतक लगाने के बाद खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हो जाता है और इसलिए अब्बास अफरीदी को भी मैदान छोड़ना पड़ा. अब्बास अफरीदी के जाने के बाद पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन इसके बाद शाहिद अजीज ने हैरतअंगेज हिटिंग करते हुए कुवैत से मैच छीन लिया. कुवैत के खिलाफ पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी और शाहिद अजीज ने 3 छक्के और एक चौका लगाकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया. उन्होंने 5 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए. कुवैत की हार की बड़ी वजह उसके कप्तान यासीन पटेल रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 55 रन लुटा दिए. वहीं अदनान इद्रीस ने आखिरी ओवर में 29 रन देकर मैच हरवा दिया.

अब्बास अफरीदी ने मारे 6 गेंदों पर 6 छक्के

पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने यासीन पटेल के ओवर में 6 छक्के लगाकर मैच पलटा. इस खिलाड़ी ने पटेल की पहली गेंद पर सामने की ओर छक्का लगाया. इसके बाद लॉन्ग ऑन एरिया में छक्का गया. अफरीदी ने अगले दो छक्के मिड विकेट एरिया में मारे. पांचवीं गेंद पर अफरीदी ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगा दिया और फिर आखिरी गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर छक्का जड़, 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया.

भारत-पाकिस्तान का मैच

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में 7 नवंबर को ही भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक के पास है. कार्तिक के अलावा टीम में रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, भरत चिपली, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम और प्रियंक पांचाल भी हैं.

 

 

Hong Kong Sixes में भारत का शेड्यूल

7 नवंबर भारत vs पाकिस्तान (1:05pm IST)

8 नवंबर भारत vs कुवैत (6:40am IST)

8 नवंबर- क्वार्टर फाइनल (2pm IST)

9 नवंबर- सेमीफाइनल 1 & 2 (9.25am & 10:20am IST)

9 नवंबर- फाइनल (2am IST)

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“मोदी कहीं नहीं जाएगा…” खरगे की ‘बाप’ वाली विवादित टिप्पणी पर BJP का पलटवार

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

MLC Election Results 2026

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

Bansuri Swaraj

उत्तराखंड में BJP ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

Imran Khan

अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

Madan Rathore

“शगूफा लाकर यहां छेड़ देते हैं…” राहुल गांधी के विदेश दौरे पर मदन राठौड़ ने साधा निशाना

IND vs NZ

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड में भारत का धमाका, 6 विकेट से जीता तीसरा T20

Brics Parliamentary Forum 2026

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत का दमदार संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प, ओम बिरला बोले- युद्ध नहीं…

2

2