KBP Times

बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, TMC ने सांसदों ने दिया था इस्तीफा, जानें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Bypoll

Rajya Sabha Bypoll: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था. चुनाव आयोग ने अब पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है. इन तीनों सीटों पर वोटिंग और वोटों की गिनती 24 जुलाई को होगी. बता दें कि ये सीटें राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थीं.

क्या है पूरा शेड्यूल?
उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिसकी अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी.

10 जून को सुष्मिता देव ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि पहले राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और उनके बाद सुष्मिता देव ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ने का ऐलान किया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी. तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो सकती है. बीजेपी उन्हें असम से राज्यसभा भेज सकती है. वे असम के सिलचर की रहने वाली है. 2014 में सुष्मिता देव कांग्रेस की टिकट पर सिलचर से सांसद बनी थीं. 2021 में वे कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गई थी. जिसके बाद ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था.

11 जून को प्रकाश चिक ने दिया इस्तीफा
सुखेंदु शेखर रॉय और उनके बाद सुष्मिता देव और तीसरे नंबर पर प्रकाश चिक बराइक ने TMC से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी पर कोई आरोप नहीं लगाया. बता दें कि TMC के पास राज्यसभा में 13 सांसद थे. उनमें से तीन सांसद इस्तीफा दे चुके हैं. पार्टी के पास अब 10 सांसद बचे हैं.

यह भी पढ़ें: “बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया…” यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2