KBP Times

“बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया…” यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam:अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है. बीजेपी और विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पूरा हिन्दुस्तान जानता है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने लगातार राम मंदिर का विरोध किया है. ये वही लोग हैं जिन्होंने रामलला के निहत्थे भक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या धाम को खून से रंगने का काम किए थे. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों को अयोध्या धाम पर चर्चा करने का भी अधिकार नहीं है.कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उन लोगों से पूछना चाहिए कि बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया?

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने सनातन संस्कृति को बदनाम करने का जो प्रयास किया है उसे हिन्दुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा. इनको समय पर इसका जवाब मिलेगा. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है. इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. पूरा हिंदुस्तान और सनातन संस्कृति का एक-एक बच्चा जानता है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया है.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज
बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को दोपहर 3 बजे बैठक होने वाली है. जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आई है. भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि बैठक में SIT की अब तक की जांच पर चर्चा होगी. नया CEO नियुक्त करने पर चर्चा होगी. 2 लोगों ने इस्तीफा दिया है उसपर चर्चा होगी. पिछले साल की वित्तीय विवरण पर चर्चा होगी. उम्मीद करते हैं कि आगे ट्रस्ट ठीक चले उसपर चर्चा होगी.

“किसी भी निर्णय पर कोई कैसे भरोसा करेगा”
वहीं राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जिस ट्रस्ट ने ये बैठक बुलाई है वो ट्रस्ट संदेह के बहुत बड़े घेरे में है. उस ट्रस्ट के किसी भी निर्णय पर कोई कैसे भरोसा करेगा? उसकी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं पर कोई कैसे भरोसा करेगा. सीधी बात है राम मंदिर का पूरा प्रकरण, ये ट्रस्ट, इसका संचालन, मंदिर निर्माण और संचालन सब सीधे-सीधे RSS और पीएम कार्यालय की निगरानी में हो रहा है.

यह भी पढ़ें: यूपी के चुनावी रण में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, NDA खेमे में बढ़ी हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2