KBP Times

पश्चिम बंगालः बीरभूम के होटल में लगी आग, 7 की मौत, 9 घायल

Accident Fire in hotel

Accident :पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल के एसी में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, सावन के तीसरे सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4.30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके।

एक महिला और 2 बच्चे लापता

हादसे के दौरान एक महिला और दो बच्चे लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार होटल में ठहरी साउथ 24 परगना से आई महिला पूजा के लिए आई थी, महिला के साथ दो बच्चे और उनकी मां भी रुकी हुई थी। अब दोनों बच्चे और उनकी मां नहीं मिल रहे हैं। हादसे के चश्मदीद महिला के अनुसार अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। लोग सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था।

तारापीठ मंदिर में देवी तारा की पूजा होती है

तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित मां तारा का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दिखाया गया है। दिन में सोने का मुखौटा लगाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है। मंदिर के पास तारापीठ महाश्मशान है, जहां तांत्रिक साधना की परंपरा रही है। तारापीठ का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के भक्त बामाखेपा से भी है। उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी यहां स्थित है।

यह भी पढ़ें –बिहार के लखीसराय में करंट फैलने से मची भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल

यह भी देखें- गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2