KBP Times

बिहार के लखीसराय में करंट फैलने से मची भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल

Accident in lakhisaray

Accident : बिहार के लखीसराय में करंट फैलने की अफवाह के बाद मची भगदड़ में सात महिलाओं की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। घटना सोमवार अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर सुबह साढे छह बजे की है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

खंबा गिरने से फैली अफवाह

लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को भक्तों की लाइन मंदिर से अशोक धाम स्टेशन तक पहुंच गई थी। वहां दो ट्रेनें आकर रुकीं। अचानक वहां एक बिजली का खंभा गिर गया। ये पोल पुरुषों की लाइन की तरफ था। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं। पुलिस-प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां मौजूद था, लेकिन हादसा अचानक 2 मिनट के अंदर हो गया। अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद हैं। हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं हैं।

मृतकों की पहचान

चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी हैं। वहीं घायलों में लखीसराय की मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता देवी, रीना कुमारी, शिवानी कुमारी शामिल हैं। पटना मोकामा की विमला देवी और बाढ़ की कबीला देवी भी घायल हुईं हैं।

श्रद्धालु बोले- करंट की बात सुनकर लोग भागने लगे

दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं के अनुसार, ‘बहुत भीड़ थी। तभी पोल गिरने और करंट लगने की बात फैली। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे पर गिर गए।’

यह भी पढ़ें –“झूठे और ओछे आरोप लगा रहे हैं…” वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

यह भी देखें – गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

2

2