KBP Times

“बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा पर नजर बनाए हुए है भारत”, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले MEA के प्रवक्ता

Delhi

Delhi: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा को लेकर भारत ने चिंता जताई है और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने के मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस तरह के हमलों को राजनीतिक हिंसा या मीडिया रिपोर्ट्स बताकर दरकिनार नहीं किया जा सकता।

अल्पसंख्यकों पर हिंसा की आलोचना

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की आलोचना की और कहा कि हम अवगत हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। वहां पर हिंदुओं, ईसाई, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ जिस तरह की हिंसा सामने आ रही है, वह गंभीर चिंता का विषय है। वहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान की स्वदेश वापसी पर भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

यह भी पढ़ेंः आटा चक्की चलाती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या

विदेश मंत्रालय (Delhi) ने रहमान की वापसी पर कहा है कि भारत बांग्लादेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का समर्थन करता है; इस घटनाक्रम को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। इस समय बांग्लादेश राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले हालात तनावपूर्ण हैं। अवामी लीग, जिसे भारत के करीब माना जाता है, चुनाव नहीं लड़ रही। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के दौर में भारत से दूरी और पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ने के संकेत मिले हैं। कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी फिर से सक्रिय हुआ है, जिसे भारत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा मानता है। ऐसे में भारत को लगता है कि बीएनपी अपेक्षाकृत उदार और लोकतांत्रिक विकल्प हो सकती है, भले ही अतीत में भारत-बांग्लादेश संबंधों में खटास रही हो।

यह भी देखेंः खुले मंच पर भड़के BJP विधायक! बोले- “टेंटवा पकड़कर बाहर करूंगा, एक रुपया काटा तो काट दूंगा”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क