KBP Times

जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय तमिलनाडू की राजनीति के ‘शाइनिंगस्टार’

Vijay Thalpati new shining

Vijay Thalpati : पिछले पांच महीनों से सेंसर बोर्ड में फंसी अभिनेता विजय की फिल्म जन नायगन के रिलीज होने की संभावना बढ गई है क्योंकि अब विजय सही में जन नायक बन गए है। तमिलनाडू विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में अभिनेता जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय और उनकी नई नई पार्टी टीवीके की चुनावी जीत ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है। यहां तक कि सभी चैनलों के एक्जिट पोल तमिलनाडू में एम स्टालिन की सरकार की वापसी दिखा रहे थे। Vijay Thalpati या जोसेफ विजय का जादू तमिल जनता पर सिर चढकर बोला है। 1984 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले विजय ने 2025 में फिल्में छोड़कर पॉलिटिक्स में एंट्री ली। विजय की पार्टी अभी 109 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बहुमत हासिल करने के लिए 118 सीटें चाहिए। ये तय माना जा रहा है कि अभिनेता विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं.

रजनीकांत और कमल के बाद विजय लोकप्रिय

एक्टर विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय है, जिन्हें आम जनता ज्यादातर थलपति विजय के नाम से जानती है. रजनीकांत, कमल हासन के बाद विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। साउथ में अक्सर कई बड़े सितारों के साथ देखा गया है कि उन्हें फैंस अलग-अलग उपाधि देते हैं. जैसे रजनीकांत को थलाइवा यानी बॉस, कमल हासन को उलनायगन यानी.यूनिवर्सल हीरो. ऐसे ही विजय को थलपति की उपाधि दी गई है.

विजय का फिल्मी सफर

विजय ने अपना फिल्मी करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1984 में शुरू किया था. आगे चलकर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. बतौर हीरो, विजय की एंट्री 1992 में फिल्म नालैया थीरपु से हुई. इसके बाद उनकी कई फिल्में आने लगीं, जिनमें उन्हें पसंद किया जाने लगा. 1994 में आई उनकी फिल्म रसिगन, जिसे एक्टर के पिता एसए चंद्रशेखर ने बनाया था उसकी सफलता ने उन्हें इलायाथलपति यानी छोटा कमांडर बनाया. विजय काफी सालों तक इलायाथलपति कहलाए गए. लेकिन साल 2017 में उन्होंने शाहरुख की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर इलायाथलपति को थलपति में बदलने का फैसला किया. विजय यंग कमांडर से कमांडर बन गए. एटली की फिल्म मर्सल में उनके नाम के आगे थलपति लगाया गया, और वहीं से उन्हें थलपति विजय कहलाया जाने लगा. उनके फैंस ने इस बदलाव को भी दिल खोलकर सेलिब्रेट किया. विजय ने एटली के साथ कुल तीन फिल्में बनाईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. उनमें से सबसे बड़ी हिट थेरी थी, जिसका बाद में बेबी जॉन के नाम से रीमेक बनाया गया.

यह भी देखें : Lucknow: CM योगी ने चयनितों को बांटे नियुक्ति पत्र,डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2