KBP Times

‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम तेज, BJP नेताओं ने राहुल, सोनिया गांधी और खरगे पर बोला हमला

Vande Mataram Controversy

Vande Mataram Controversy: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर सियासी संग्राम गहराता जा रहा है. बीजेपी नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कल स्वतंत्रता दिवस था और कांग्रेस मुख्यालय में जब वंदे मातरम गाया जा रहा था तब कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिस तरह से वंदे मातरम का अपमान किया गया, वो सभी के सामने आया है. इस वंदे मातरम के साथ राष्ट्रवाद, देश प्रेम और हमारी जातीयतावाद का गहरा संपर्क है. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार ने कल ही सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इसका विरोध भी किया है और माफी मांगने की मांग भी की है. अभी तक सोनिया गांधी या फिर कांग्रेस पार्टी की तरफ से पत्र पर कोई व्याख्या नहीं आया है.

“राहुल गांधी के व्यवहार में बहुत घमंड झलकता है”
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार में बहुत घमंड झलकता है, अहंकार दिखता है. कांग्रेस के सांसदों के द्वारा ऐसे आचरण का प्रयोग करना शोभा नहीं देता है लेकिन ये उनकी आदत बन चुकी है. कल स्वतंत्रता दिवस था. लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सभी को निमंत्रण दिया गया. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को भी निमंत्रण था लेकिन वे वहां गए भी नहीं और जो वंदे मातरम कांग्रेस के कार्यालय में गाया गया, उसका उन्होंने सम्मान भी नहीं किया. इशारा करके वे कह रहे थे कि आप उसे पूरा क्यों गा रहे हैं? सफाई देने के लिए जब कांग्रेस के प्रतिनिधि आए तो वे कहने लगे कि मल्लिकार्जुन खरगे काफी समय से खड़े थे और उन्हें कुर्सी की आवश्यकता थी. कुर्सी आई तो नहीं? ये वंदे मातरम का भी अपमान करने वाले लोग हैं, इनसे क्या मर्यादित भाषा या आचरण की अपेक्षा की जाएगी?

“इनके रोकने से क्या हो जाएगा”
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद पर कहा कि उनका मानना है कि वे गांधी परिवार हैं और उनकी मुहर नहीं लगी तो कोई काम कैसे हो सकता है? देश की आजादी की लड़ाई में भी लोग इस गीत को गाते रहे हैं, इनके रोकने से क्या हो जाएगा लेकिन हां इनका असली चेहरा देश के सामने जरूर आ गया है.

“ये गैर-कानूनी कुकृत्य किया गया है”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सोनिया गांधी की उपस्थिति में, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे की मौजूदगी में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में, वंदे मातरम जिसके सभी 6 छंद लाल किले की प्राचीर से भी गाए गए, कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर इसे गाने में अवरोध उत्पन्न करके जिस प्रकार से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान किया गया, वह हर भारत माता के प्रति भक्तिभाव रखने वाले का अपमान है. यह देश का अपमान है. कांग्रेसियों ने फिर से ये संदेश दिया है कि जिस तुष्टिकरण की घटिया, घिनौनी, भारतविरोधी राजनीति की वजह से 1947 में देश का बटवारा हुआ, अलग पाकिस्तान बना, आज उसी के बीज बोने का काम एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि ये गैर-कानूनी कुकृत्य किया गया है, ये राष्ट्रद्रोह है. राष्ट्रगीत को नहीं गाना और राष्ट्रगीत को रोकने का प्रयास करना, बहुत ही शर्मनाक है. किसी भी कीमत पर ये क्षमा योग्य नहीं है. वे लोग इसके लिए तत्काल क्षमा मांगें.

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार की नीयत साफ नहीं…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2