KBP Times

अभी और लंबा चलेगा ईरान युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप का इशारा, बोले- पागलों को परमाणु हथियार नहीं दे सकते

Iran Israel War

Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि अभी ईरान पर हमले खत्म नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि अभी नुकसान और ज्यादा असरदार होना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी राष्ट्रपति को दोबारा खतरे का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि हम आज ही वहां से निकल सकते हैं लेकिन जो नुकसान हुआ है उसे ठीक करने में करीब 10 साल लग सकते हैं. इसके साथ ट्रंप ने तर्क दिया कि उनका मकसद यह पक्का करना है कि ईरान दोबारा कभी परमाणु खतरा न बने. उन्होंने कहा कि हम दोबारा कभी ऐसी समस्या नहीं चाहते. खासकर ऐसे पागलों के साथ तो बिल्कुल नहीं. उन्होंने कहा कि हम पागलों के हाथों में परमाणु हथियार नहीं होने दे सकते.

“युद्ध बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है”
वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के हमलों ने ईरान की क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया है. युद्ध बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है. हमने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, काबुल नशा मुक्ति अस्पताल पर बरसाए बम, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

“अभी अमेरिकी सेना की नहीं होगी वापसी”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर अमेरिका सैन्य कार्रवाई न करता तो ईरान परमाणु क्षमता हासिल कर चुका होता. बस 2 हफ्ते ही दूर थे और बातचीत की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती. वो बहुत-बहुत खुशी-खुशी इसका इस्तेमाल कर लेते. हालांकि राष्ट्रपति ने सेना की वापसी की समय सीमा के बारे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वापसी तुरंत नहीं होगी. हम अभी जाने को तैयार नहीं है, उन्होंने कोई समय सीमा नहीं बताई.

“ईरान को न्यूक्लियर वेपन रखने की इजाज़त नहीं दी जा सकती”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा कि हमारे ज़्यादातर NATO एलाइज़ ने यूनाइटेड स्टेट्स को बताया है कि वे मिडिल ईस्ट में ईरान के टेररिस्ट राज के खिलाफ हमारे मिलिट्री ऑपरेशन में शामिल नहीं होना चाहते, जबकि लगभग हर देश इस बात से पूरी तरह सहमत है कि हम क्या कर रहे हैं और ईरान को किसी भी तरह से न्यूक्लियर वेपन रखने की इजाज़त नहीं दी जा सकती. हालांकि, मैं उनके एक्शन से हैरान नहीं हूं, क्योंकि मैंने हमेशा NATO को, जहां हम इन्हीं देशों की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों बिलियन डॉलर खर्च करते हैं, एकतरफ़ा रास्ता माना है- हम उनकी सुरक्षा करेंगे, लेकिन वे हमारे लिए, खासकर ज़रूरत के समय में, कुछ नहीं करेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

2

2