KBP Times

US Attack Iran: अमेरिका ईरान पर आज करने वाला था हमला, फिर अचानक क्यों पलटा फैसला? ट्रंप ने किया क्लीयर

Donald Trump

US Attack Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाला हमला फिलहाल के लिए टाल दिया है. ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि मुझे क़तर के कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी,सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान आल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायेद अल-नाह्यान ने अनुरोध किया है कि हम ईरान के इस्लामिक गणराज्य पर कल के लिए निर्धारित सैन्य हमले को फिलहाल रोक दें, क्योंकि इस समय गंभीर वार्ताएं चल रही हैं. उनके अनुसार, महान नेताओं और सहयोगियों के रूप में, एक ऐसा समझौता किया जा सकता है जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ मध्य पूर्व और दुनिया के अन्य देशों के लिए भी स्वीकार्य होगा.

“ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे”
ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में आगे लिखा कि इस समझौते में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे. उपरोक्त नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, मैंने युद्ध सचिव पीटर ब्रायन हेगसेथ,ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना को निर्देश दिया है कि हम कल निर्धारित ईरान पर हमला नहीं करेंगे. हालांकि, मैंने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हो पाता है, तो अमेरिकी सेना किसी भी क्षण ईरान पर पूर्ण और बड़े पैमाने पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी. ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में सबसे अहम शर्त यह होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.

“हमले का जवाब देने के लिए तैयार थे”
वहीं दूसरी तरह ट्रंप के ईरान पर हमला टालने वाले बयान पर ईरान सेना की भी प्रतिक्रिया आई है. ईरानी सेना की तरफ से कहा गया है कि वे हमले का जवाब देने के लिए तैयार थे, जैसा दोनों देशों के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया. हैदराबाद स्थित ईरानी मिशन के अधिकारिक एक्स अकाउंट ने पोस्ट में लिखा कि इसे चेकमेट कहते हैं. ट्रंप पर तंज कसते हुए पूछा गया कि फिर कोई आपको हारने वाला क्यों न माने? अब व्हाइट हाउस में आपको विजेता की तरह पेश किया जा रहा है.

ईरान में सरकार के समर्थन में रैली निकाली
ईरान की राजधानी तेहरान में सैकड़ों नवविवाहित जोड़ों ने सेना और सरकार के समर्थन में कार रैली निकाली. आजादी स्क्वायर पर रैली का आयोजन किया गया. जहां नवविवाहित जोड़ों ने शादी समारोह के साथ समर्थन प्रदर्शन किया. नवविवाहित जोड़े सजी हुई कारों के काफिले के साथ आजादी स्क्वायर पर पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: PM मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वाेच्च सम्मान, यूरोप भारत में 100 अरब डॉलर निवेश करेगा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2