KBP Times

‘अजान की आवाज से नींद खराब’, यूपी सरकार के मंत्री के बयान पर सियासी तूफान, मौलाना बोले- जब कांवड़ यात्रा…

UP Minister Controversial Statement

UP Minister Controversial Statement: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के बयान पर सियायत तेज होती जा रही है. दरअसल, मंत्री ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक व्यापारी सम्मेलन के दौरान अजान को लेकर टिप्पणी की. अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने ध्वनि सीमा के पालन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन वह नियमों के दायरे में होना चाहिए. अजान पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि पहले बहुत तेज आवाज से लोगों की नींद प्रभावित होती थी, लेकिन अब तय सीमा के भीतर भी ध्वनि का इस्तेमाल किया जाता है. मंत्री का बयान विवादों में आ गया है. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने मंत्री जयवीर सिंह के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह बहुत बेतुका बयान है. अगर मैं अपने गांव की बात बताऊं, तो मेरे गांव से चार किलोमीटर दूर एक मंदिर है, जहां सुबह तीन बजे आरती शुरू हो जाती है और उसकी आवाज चार किलोमीटर तक सुनाई देती है. जगराते होते हैं, सड़कों पर कार्यक्रम होते हैं, पूरी-पूरी रात डीजे बजते हैं.

मौलाना साजिद रशीदी ने आगे कहा कि जब कांवड़ यात्रा निकलती है, तब इतनी तेज आवाज होती है कि धरती हिलती हुई महसूस होती है. लेकिन कभी किसी मुसलमान ने इसकी शिकायत नहीं की और न ही कोई एफआईआर दर्ज कराई. यह कुछ नफरत फैलाने वाले लोग हैं. मैं तो कहता हूं कि यह हिंदू भी नहीं हैं, अगर ये लोग अपने धर्म को सही तरीके से पढ़ लेते, तो शायद इस तरह की बातें नहीं करते.

“कहीं न कहीं मुसलमान डरे हुए भी हैं”
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को डराया और धमकाया जा रहा है, और कहीं न कहीं मुसलमान डरे हुए भी हैं. इसमें यह भी सत्य है कि इस्लाम इस डर के बीच फल फूल रहा है. यह भी सत्य है कि सबसे पहला धर्म इस्लाम है. हिंदू धर्म से पहले भी इस्लाम है. कुरान ने जिस इंसान का सबसे पहले ज़िक्र किया गया, उसे हम आदम कहते हैं. हिंदी भाई इसे मनु कहते हैं. मैं अगर हज़रत आदम की बात लेकर कहूं कि दुनिया में सबसे पहला इंसान मुसलमान था, हम सब उनकी संतान है तो घर वापसी तो आप लोगों को करनी चाहिए. जब धर्म सियासत के कंधे चढ़ जाता है तो इंसाफ मर जाता है. जब इंसाफ मरता है तो सरकारें अपने रास्ते से भटक जाती हैं. मुल्क में बंटवारे की राह आसान हो जाती है.

“मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं”
वहीं मौलाना शहाबुद्दीन रजनी बरेलवी ने आरोप लगाया है कि मंत्री जयवीर सिंह हिंदुत्व लॉबी में अपनी जगह मजबूत करने के लिए मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि अजान इस्लाम की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा है और विवाद का विषय बनाना समाज में तनाव पैदा करने जैसा है.

“महंगाई पर बात नहीं करोगे? “

यूपी कांग्रेस से सांसद इमरान मसूद ने मंत्री जयवीर सिंह के अज़ान को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि ऐसे लोगों को क्या जवाब देना है. महंगाई पर बात नहीं करोगे? आपकी सरकार में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है. प्रधानमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि हम एक गंभीर आर्थिक संकट की ओर जा रहे हैं. उस पर बात नहीं करोगे और इधर-उधर की बातें करके लोगों को लड़ाने और ध्यान भटकाने का काम करोगे. अब आपके पास इन चीजों का समय नहीं है. जवाबदेही आपकी है, सरकार आप चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2