KBP Times

यूपी के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Lakhimpur Kheri Accident

Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा ईसानगर क्षेत्र में ऊंच गांव और भरेहटा के बीच नेशनल हाईवे-730 पर हुआ, जहां एक मैजिक वाहन और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. मैजिक में दो महिलाओं समेत कुल 10 लोग सवार थे. हादसे में सभी लोगों की जान चली गई.

तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रहा था. तभी बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी. मैजिक में बैठे लोगों के सिर फट गए. कुछ लोग सीट के बीच में ही फंस गए और दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे.

हादसे के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान घायलों ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी
खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है. वहीं खमरिया सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव लेकर आए गए थे. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए उतरकर भागे यात्री, मची अफरा-तफरी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2