KBP Times

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान, कहा- अगर वहां कोई भगदड़…

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर स्नान करने से रोके जाने के मामले में उनके समर्थकों में रोष बना हुआ है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मौन उपवास पर बैठे हैं. उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में शंकराचार्य के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं और योगी सरकार के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है. मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कहा, आप सबने कल पिक्चर दिखाई, आज प्रिंट मीडिया में तस्वीरें छपी हैं, उस समय लाखों लोग नोज़ पर थे, स्नान चल रहा था.

“अगर वहां कोई भगदड़ हो जाती तो”
अनिल राजभर ने आगे कहा कि प्रशासन ने यही निवेदन किया कि या तो आप थोड़ी देर रुक जाएं, अगर भीड़ थोड़ी कम हो जाए, तो हम आपको आपकी प्रतिष्ठा के हिसाब से स्नान करवा देंगे और अगर आपको इसी समय तुरंत जाना है, तो बग्घी लेकर जाना थोड़ा मुश्किल है. अगर वहां कोई भगदड़ हो जाती है, कुछ हो जाता है, तो आप मुझे बताएं कि किसकी जवाबदेही है? तो मुझे लगता है कि सरकार और प्रशासन की ऐसी कोई मंशा नहीं है, कि हम अपने संत के प्रतिष्ठा के अनुकूल कोई व्यवहार करें, ऐसी कोई मंशा नहीं है. उनके लिए हमेशा आदर और सम्मान है, लेकिन जब जनता की सुरक्षा की बात आती है, तो यह सरकार की ज़िम्मेदारी बन जाती है, हम उसका पालन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर पार्टी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, किसने क्या कहा?

“इतनी भीड़ में अस्थिरता का बहुत डर रहता है”
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर झारखंड से भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि 12 साल बाद इस संयोग में भीड़ 3-4 करोड़ लोगों की रिकॉर्ड भीड़ थी और इतनी भीड़ में अस्थिरता का बहुत डर रहता है. क्योंकि जब इतनी भीड़ होती है, तो प्रशासन के सारे तंत्र शामिल हो जाते हैं. लेकिन फिर भी, भगवान की कृपा से सब कुछ ठीक चलता है. तो, प्रशासन ने कहा कि शंकराचार्य जी जा रहे थे, उनसे आग्रह किया गया कि उन्हें पालकी से उतरकर थोड़ी दूर पैदल चलना होगा, लगभग 100 मीटर चलना था, उन्होंने मना कर दिया. उनके शिष्य उलछ गए, मारपीट की घटना की. उनके शिष्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट किया. जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि हमें भीड़ की स्थिति से निपटना था.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2