BJP President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन पर लगातार पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि हमारे बिहार के एक वरिष्ठ नेता आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं. आज हमारे लिए बहुत आनंद का विषय है. वे खूब सफल हो, पार्टी को आगे बढ़ाएं, यही शुभकामनाएं है.
“भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते उत्सव का दिन”
वहीं भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि देश नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज नामांकन होना है. नितिन नबीन नामांकन दाखिल करेंगे और प्रस्तावक के रूप में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री होंगे. इसके अलावा भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के प्रक्रिया की तहत आज नामांकन दाखिल होने वाला है और हम सब भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते उत्सव का दिन है. इसलिए हम सब आए हैं. हम नितिन नबीन के नामांकन में शामिल होंगे.
“आज नामांकन है, कल घोषणा होगी”
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन पर कहा कि बिहार के लिए बहुत ही गौरव का क्षण है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, सभी ने मिलकर नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया, आज उनका नामांकन है. कल घोषणा होगी, नितिन नबीन दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने जा रहे हैं. एक बिहारी के रूप में हमारे लिए गौरव का क्षण है. संगठन हो, सरकार हो, या चुनाव के दृष्टि से छत्तीसगढ़ में सफलता दिलाना हो सदैव उनके नेतृत्व में बहुत ही अच्छा कार्य हुआ है.
यह भी पढ़ें: “..तो भाजपा पूरे देश में दंगे भड़का देती…” मणिकर्णिका घाट विवाद पर संजय सिंह का बड़ा बयान
“इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा”
बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे, उनका कार्यकाल हमारे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा. उनके नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा का संगठन मजबूत होगा. मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आज पूरे भारत के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है. प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने जिस प्रकार से युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है और 2047 के विकसित भारत का संकल्प भी इसमें दिख रहा है. देश के युवाओं में बहुत उत्साह है, पूर्वी भारत के लोगों में भी बहुत खुशी है. बिहार का हर एक कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व का आभार कर रहा है.
“बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भी राष्ट्र में सर्वोच्च पद मिलता है”
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नामांकन होना है, कल घोषणा होगी. जिस तरह भाजपा हमेशा पारदर्शिता के साथ चुनाव कराती है, यह भाजपा ही है जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भी राष्ट्र में सर्वोच्च पद मिलता है.



