KBP Times

“भौं-भौं करते रहते हैं…” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर विवादित बयान

Middle East war

Middle East war:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में पीएम मोदी के भाषण पर दिए गए बयान पर बीजेपी लगातार हमलावर है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि थेथरोलॉजी के पराकाष्ठा पर राहुल गांधी के हर बयान को देखें, राफेल मामले से शुरू करें, तो हर जगह माफी मांगी है, चाहे वह कोर्ट में केस गया हो. यह एक ‘अबोध बालक’ हैं. हिमाचल सरकार ने तेल की कीमतें बढ़ा दी हैं. राहुल गांधी ‘भौं-भौं करते रहते हैं, तो इस पर क्यों नहीं पूछते कि कीमतें क्यों बढ़ाईं? जबकि प्रधानमंत्री ने कीमतें नहीं बढ़ाई.

“उनको इस देश से अब कोई प्यार नहीं रह गया”
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनको इस देश से अब कोई प्यार नहीं रह गया है. पीएम नरेंद्र मोदी जो दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं उनकी बातों को इस तरह नजर अंदाज करना इस बात को दर्शाता है कि राहुल गांधी अपना आपा खो चुके हैं. निश्चित रुप से कांग्रेस ने बहुत सारे पाप किए हैं और जिसे NDA सरकार को लंबे समय से धोने की आवश्यकता पड़ रही है.

“लोकतंत्र के प्रति राहुल गांधी की गहरी अवहेलना”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि हमारी संसदीय लोकतंत्र के प्रति राहुल गांधी की गहरी अवहेलना और अनादर कल एक बार फिर तब सामने आया जब प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बारे में लोकसभा में अपना महत्वपूर्ण भाषण दिया और राहुल गांधी संसद से अनुपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: “111 नहीं बस 11 विधायक दे दो, मुसलमानों का एनकाउंटर करने…” यूपी AIMIM अध्यक्ष का विवादित बयान

क्या बोले थे राहुल गांधी?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा दौरे पर थे. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सदन में पीएम मोदी के भाषण पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पश्चिम एशिया संकट, अमेरिका-भारत संबंध, अडाणी समू और आदिवासी अधिकारों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने कहा कि लोकसभा में पीएम मोदी ने 25 मिनट का भाषण दिया लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला. मोदी पूरी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कंट्रोल में है. उन्होंने कहा कि कि ट्रंप बार-बार दावा करते हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया, जो भारतीय सेना का अपमान है. पीएम मोदी ट्रंप के सामने कुछ बोल नहीं पाते और उनपर बाहरी दबाव है. यहीं कारण है कि भारत-अमेरिका ताकत के आगे झुका है और खुलकर फैसले नहीं कर पाता.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2