KBP Times

“पश्चिम बंगाल में आतंकी सरकार” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला

Giriraj Singh

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार विपक्ष के निशाने पर है. इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आतंकी सरकार और लोकतंत्र के बीच लड़ाई है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को इस बार ध्वस्त होना है और भाजपा वहां लोकतंत्र स्थापित करेगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालेंगे.

बंगाल के कुछ इलाकों को प्रैक्टिकली बांग्लादेश बनना है

इससे पहले रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी ममता बनर्जी को घेरा. उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव दो भविष्य के बीच चुनने का चुनाव है. एक यह कि बंगाल के कुछ इलाकों को प्रैक्टिकली बांग्लादेश बनना है या बंगाल को 21वीं सदी में, इस अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प की तरफ आगे बढ़ना है. ये वो महान भूमि है जहां से वंदे मातरम् भी निकला और जन-गण-मन भी निकला.

यह भी पढ़ें: ISRO की लॉन्चिंग फेल, PSLV- C62 रॉकेट तय रास्ते से भटका

ED की रेड के दौरान घबराहट दिखाई दी

सांसद त्रिवेदी ने आगे कहा कि ममता बनर्जी ने ED की रेड के दौरान जिस प्रकार की घबराहट दिखाई है. भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब मुख्यमंत्री खुद ऐसी जगह गईं हों. ये दिखाता है कि उस हरे रंग की फाइल में कई राज़ छिपे हैं. ED के कार्यों में हस्तक्षेप किया गया. महत्वपूर्ण बात ये है कि ममता बनर्जी को अपनी पुलिस, अपने पर्सनल स्टाफ पर भी भरोसा नहीं था.

ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए

वहीं पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले पर भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने टीएमसी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी पर हमला किसने किया, ये सब जानते हैं. दुर्भाग्य का विषय ये है कि सुवेंदु अधिकारी और उनके पिता इसी भूमि से आते हैं, वे पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष हैं. आप(ममता बनर्जी) उनकी रक्षा नहीं कर रही हैं लेकिन आप I-PAC के प्रतीक जैन की रक्षा कर रही हैं. ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए. आज बंगाल की जनता उनके रवैये को जान चुकी है. उनका(ममता बनर्जी) एक ही लक्ष्य है, वंशवाद और परिवारवाद… बंगाल की जनता इसे नहीं मानेगी.

विराट वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन | रिश्तों की नई शुरुआत | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2