KBP Times

ब्रिटेन के PM कीर स्टारमर ने दिया इस्तीफा, कहा- हमने उन लोगों को गलत साबित कर दिया था…

Keir Starmer

Keir Starmer Resign: कीर स्टारमर ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफे की घोषणा की. अपना कार्यकाल पूरा किए बिना प्रधानमंत्री का पद छोड़ने वाले कीर स्टारमर ब्रिटेन के छठे पीएम बने हैं. मीडिया रिपोट्स की मानें तो सत्ताधारी लेबर पार्टी के करीब 100 से ज्यादा सांसद कीर स्टारमर से नाराज चल रहे थे. ऐसे में पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि कीर स्टारमर प्रधानमंत्री पद छोड़ सकते हैं. आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कीर स्टारमर ने इस्तीफे का ऐलान किया है.

2 साल पहले लेबर पार्टी को मिली थी बंपर जीत

कीर स्टारमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दो साल पहले इस सड़क पर चलना मेरे जीवन का सबसे गर्व भरा पल था. एक नई लेबर सरकार 14 साल में पहली बार. निराशा और मायूसी के सालों के बाद हमारे देश के इतिहास का एक नया पन्ना पलटा. लाखों लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने का मौका. मैं राजनीति में इसी मकसद से आया था. उस मुकाम तक का सफ़र आसान नहीं था. छह साल पहले मुझे एक ऐसी लेबर पार्टी मिली थी जो राजनीतिक, आर्थिक और नैतिक रूप से दिवालिया हो चुकी थी. मुझसे बार-बार कहा गया कि मेरी पार्टी खत्म हो चुकी है. कि हम इतिहास का हिस्सा बनकर रह गए हैं. कि आम चुनाव में बहुमत मिलना तो दूर, भारी बहुमत मिलना भी नामुमकिन है. लेकिन हमने उन लोगों को गलत साबित कर दिया. क्योंकि हमने अपनी पार्टी को बदल दिया.

कीर स्टारमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ लेबर पार्टी के नेता का पद भी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि हम नए प्रधानमंत्री को पूरा सहयोग और समर्थन देते रहेंगे. बता दें कि कीर स्टारमर ने महज 2 साल पहले लेबर पार्टी को बंपर जीत दिलाई थी. लेबर पार्टी को 174 सीटों के साथ बहुमत मिला था. इसके बावजूद कीर स्टारमर का कार्यकाल कई विवादों और नीतिगत बदलावों की वजह से लगातार दबाव में रहा. कई नीतिगत यू-टर्न्स और विवादों का सामना उनकी सरकार को करना पड़ा था.

बताया जा रहा है कि बुजुर्गों के लिए विंटर फ्यूल भुगतान से जुड़े फैसले और वॉशिंगटन में पीटर मैंडेलसन को ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने का फैसला सबसे ज्यादा विवाद का कारण बना था. इस फैसले की वजह से कीर स्टारमर की लीडरशिप क्षमता पर सवाल भी खड़े हुए, साथ ही पार्टी के अंदर भी अंसतोष बढ़ा. हाल के जनमत सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी की स्थिति कमजोर हुई और कीर स्टारमर की व्यक्तिगत लोकप्रियता में भी कमी आई.

एंडी बर्नहम प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे
वहीं कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की रेस में लेबर पार्टी के एंडी बर्नहम सबसे आगे नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसी सप्ताह उत्तर इग्लैंड की मेकरफील्ड सीटे के उपचुनाव में जीत दर्ज की है. अन्य नेताओं की तुलना में एंडी बर्नहम का दावा सबसे मजबूत दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: “ट्रंप के इशारों पर नहीं चलता इजराइल…” PM नेतन्याहू का अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब, US-ईरान में दूसरे दिन बातचीत शुरू

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2