Shivsena (UBT) : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 9 सांसदों में से 6 बागी हो गए हैं जिसके कारण उद्वव ठाकरे की शिवसेना में टूटने की कगार पर खडी हो गई है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। ये 6 सांसद आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं। उधर उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि सांसदों को 50-50 करोड़ रुपए ऑफर हुए हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा कि मेरे पास जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपए पहुंचाए गए हैं और उन्हें 3 चार्टर्ड विमानों से दिल्ली ले जाया गया है।
पीसी में तीन सांसद मौजूद रहे
संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) के 9 में से सिर्फ 3 सांसद, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत मौजूद रहे। राउत ने कहा कि सांसदों को खुद सामने आकर अटकलों का खंडन करना चाहिए।
उद्धव सांसदों को मनाने में जुटे
उद्धव और अन्य पार्टी लीडर्स अपने सांसदों से लगातार संपर्क करने और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। जो सांसद बैठक में नहीं आएंगे, पार्टी उनके खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन की कार्रवाई कर सकती है।
राउत बोले- स्पीकर ने भरोसा दिया
शिवसेना (UBT) सांसद सांसद संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात के बाद कहा कि स्पीकर ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में कानून, नियमों और संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखकर ही फैसला लिया जाएगा।
संजय दीना पाटिल बोले- मैं बागी लिस्ट में नहीं
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय दीना पाटिल ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा- मेरा नाम किसी भी बागी सांसदों की लिस्ट में नहीं है। मैं उद्धव ठाकरे की पार्टी का सांसद हूं और इसी पार्टी में रहूंगा। महाराष्ट्र की राजनीति में मौजूदा घटनाक्रम को ऑपरेशन टाइगर नाम दिया गया है। अविभाजित शिवसेना (उद्धव$शिंदे गुट) का चुनाव चिह्न और प्रतीक बाघ था, जिसे पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने डिजाइन किया था।
यह भी पढ़ें : G-7 समिटः PM मोदी ने कहा- नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, कांग्रेस बोली, नहीं लिया अमेरिका का नाम
यह भी देखें: चुनाव में वादे, बाद में भूल गए नेता? बिलोंची गांव की समस्याओं ने खोली विकास की पोल | KBP Times



