KBP Times

अमेरिका के 2 फाइटर जेट और 2 चॉपर क्रैश, एक पायलट लापता, ईरान ने रखा ₹55 का लाख इनाम

Iran War News

Iran War News: ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग खतरनाक मोड़ में पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे के अंदर दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को ईरान ने मार गिराया है. इसके अलावा बचाव अभियान में लगे 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए. ईरानी मीडिया की तरफ से कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं. जिसमें कुवैत स्थित कैंप बुहरिंग पर हुए ईरानी हमले में अमेरिकी सेना के बोइंग CH-47 चिनूक भारी-भरकम हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दावा किया जा रहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुई जंग में पहली बार अमेरिकी विमानों को नुकसान पहुंचा है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E ईरान में सैन्य अभियान के दौरान क्रैश हो गया. इसमें 2 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें से एक को बचा लिया गया और दूसरा लापता है. उसकी ईरान में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है.

अमेरिकी पायलट पर ईरान ने रखा करीब 55 लाख का इनाम
अमेरिका ने लापता पायलट को खोजने के लिए 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भेजें, जिनपर ईरान ने भारी गोलीबारी की तो उन्हें वापस लौटना पड़ा. 2 विमानों को पहुंचे नुकसान तो अमेरिका सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ ईरान ने लापता अमेरिकी पायलट पर इनाम घोषित कर दिया है. ईरानी मीडिया में मलबे और इजेक्शन सीट की तस्वीरें भी दिखाई गई है. ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान(लगभग 55 लाख रुपए) के इनाम का ऐलान किया है. ईरानी मीडिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़कर सरकार अधिकारी या सेना को सौंपे.

यह भी पढ़ें: ‘होमुर्ज स्ट्रेट में सिर्फ हमने अपने नाविक खोए’, भारत ने 60 देशों की बैठक में दिया जवाब

जंग में ऐसा होता रहता है-ट्रंप
वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटनाओं को बहुत ज्यादा महत्व न देते हुए कहा कि जंग में ऐसा होता रहता है. इन नुकसानों से ईरान के साथ चल रही बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. हालांकि सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का दावा उन घटनाक्रम के विपरीत है जिनमें अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है. सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर एयर डिफेंस सिस्टम भी मोबाइल मिसाइल और ग्राउंड फायर के जरिए खतरा पैदा कर सकते हैं. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर उड़ान भर रहे हैं और ईरान कुछ नहीं कर पा रहा है, लेकिन 2 विमानों के गिरने की घटना ने इस दावों पर सवाल खड़े किए हैं.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने पिछले 24 घंटे में 200 से ज्यादा हमले किए हैं. अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स इन ईरान के अनुसार, गुरुवार से शुक्रवार तक कुछ 206 हमले किए गए है, जिनमें एक आम नागरिक की मौत हुई है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2