KBP Times

समुंद्र में बिछी माइंस की चपेट में आए दो जहाजों में विस्फोट, अमेरिका ने बताया झूठ

IRGC and hormuz strait

IRGC : होमुर्ज स्ट्रेट क्षेत्र में समुंद्र के नीचे बिछी माइंस लाइन की चपेट में आने से दो जहाजों में विस्फोट हुआ है। यह दावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC ) ने किया। IRGC ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की गलत जानकारी के कारण दोनों टैंकर समुद्र में बिछी माइंस से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए। जबकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को झूठा बताया है।

दो ओर से हमलों के दावे

अमरिकी सेंटकॉम ने कहा कि उसने लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों, हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं पर हमले किए। अल जजीरा के मुताबिक, इन हमलों में सीरिक, बुशेहर, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और यज्द को निशाना बनाया गया। उधर, ईरानी सांसद अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया, तो ईरान कुवैत और बहरीन में घुस जाएगा और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को तबाह कर देगा।

अमेरिका से जुड़े 5 बंदरगाहों पर ईरानी हमले का खतरा

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि चाबहार बंदरगाह पर हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई में अमेरिका के सैन्य या कारोबारी हितों से जुड़े क्षेत्र के पांच प्रमुख पोर्ट्स को निशाना बना सकता है। IRGC  ने जिन ठिकानों का जिक्र किया उनके नाम हैं- जेबेल अली पोर्ट-यूएई, मीना सलमान- बहरीन, शुआइबा पोर्ट- कुवैत, हमाद पोर्ट- कतर, किंग फहद इंडस्ट्रियल पोर्ट- सऊदी अरब

ईरान बोला- अमेरिका सेना की मेजबानी वाले देश जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

ईरान की IRGC ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सेना की मेजबानी करने वाले देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान की जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कॉर्प्स ने कहा कि जिन देशों की जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए किया जा रहा है, वे अपने नागरिकों को संभावित सैन्य ठिकानों से दूर ले जाएं और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा लें।

होर्मुज में थाई जहाज को निशाना बनाने का दावा

न्यूज एजेंसी ने ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थाईलैंड के झंडे वाले एक जहाज को ईरान की IRGC की नौसेना ने निशाना बनाया। कॉर्प्स का दावा है कि जहाज ने उसकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया और बिना अनुमति रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की कोशिश की। पहले नौसेना ने जहाज को रोका और इसके बाद उस पर हमला किया।
फिलहाल जहाज को नुकसान, हताहतों या चालक दल की राष्ट्रीयता की जानकारी सामने नहीं आई है। थाईलैंड सरकार ने भी इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें : ईरान पर अमेरिका का लगातार छठी रात हमला, बंदर अब्बास दहला, व्हाइट हाउस बोला- ईरान समझौते को तैयार

यह भी देखें: बालमुकुंद आचार्य फर्जी पीठाधीश्वर…” पीठाधीश्वर राघवेंद्र आचार्य ने खोले कई राज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2