KBP Times

ट्विशा शर्मा केस में सच से उठेगा पर्दा! HC ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के दिए आदेश, सास को भेजा नोटिस

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case: एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा केस में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली एम्स के डॉयरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल एम्स में पोस्टमॉर्टम करेगी. पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. अदालत की तरफ से तब तक पुलिस को शव को सुरक्षित रखने के आदेश दिया है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से मामले की सीबीआई जांच कराने की सहमति भी दी गई है. इसी बीच ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई अपनी अग्रिम जमानत याचिका को वापस ले लिया है. जस्टिस ए.के. सिंह की वेकेशन बेंच के सामने उसके वकील ने बताया कि समर्थ जिला कोर्ट में सरेंडर करेंगे. ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत को रद्द करने के लिए लगाई गई याचिका सोमवार के लिए लिस्ट कर ली गई है. संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया गया है.

दूसरी बार पोस्टमार्टम दिए जाने पर क्या बोले परिजन?
ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने बताया कि हमें ये सूचना मिली है कि दोबारा पोस्टमार्टम की हमारी अपील स्वीकार की गई है. शायद दिल्ली AIIMS से एक टीम AIIMS भोपाल आने वाली है. इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है कि ये प्रक्रिया कैसे होगी.
ट्विशा के चाचा लोकेश शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय ने अब दूसरे पोस्टमार्टम को स्वीकार कर लिया है और हमें पता चला है कि प्रक्रियाओं पर निर्णय लेने के लिए डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया गया है.
ट्विशा की भाभी राशि शर्मा ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. दिल्ली एम्स से एक टीम आ रही है. हमें उम्मीद है कि अब तक हुई सभी कमियों, देरी और अनुचित जांच को सुधारा जाएगा, प्रक्रिया सही दिशा में आगे बढ़ेगी और निष्पक्ष रूप से संचालित होगी.
ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा कि हम शुरू से ही यह मांग कर रहे थे और आखिरकार इसे मान लिया गया है. हम इसके लिए आभारी हैं. राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी इसमें योगदान दिया है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं. दुख सिर्फ इस बात का है कि इसमें इतनी देरी हुई.

वायरल ऑडियो पर ट्विशा शर्मा के भाई की आई प्रतिक्रिया
ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के साथ अपनी बातचीत के वायरल ऑडियो पर ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि इसमें सिर्फ़ सच है. इसमें कोई झूठ नहीं है. उन्होंने सच में वो बातें कही थीं, अच्छी बात ये थी कि वो रिकॉर्ड पर थीं. वो सच में गिरिबाला सिंह और मेरे बीच की बातचीत थी. उनकी मौसी, बड़े भाई, मेरे बड़े भाई और मेरी मां कमरे में मौजूद थे. बहुत सारी बुरी बातें कहीं गईं जो उस समय मेरी समझ से बाहर थीं. मैं उन्हें वहीं चैलेंज कर रहा था. लेकिन वे एक जज हैं और उन्हें चैलेंज सुनने की आदत नहीं है. तो, उन्होंने सीधे कहा कि ये लड़का मुझसे ये बातें कैसे कह सकता है? क्या तुम मुझसे क्रॉस-क्वेश्चन कर रहे हो? मैंने बस उसे बताया कि मैं ट्विशा का भाई होने के नाते, ट्विशा की सास से बात कर रहा हूं और इसलिए मैं उन्हें चैलेंज नहीं कर रहा हूं. ये एक नॉर्मल बातचीत थी और मैं इस पर उसकी राय जानना चाहता था. वो अपनी बात पर अड़ी रही और उसे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा. ये बहुत हैरानी की बात थी.

यह भी पढ़ें: “षड्यंत्र के कुल्हड़ में कॉकरोची हुल्लड़…” ‘कॉकरोच जनता पार्टी पर BJP नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी का हमला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2