KBP Times

बंगाल में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद BJP-TMC का पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Assembly Election 2026

Assembly Election 2026:भारतीय चुनाव आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज रविवार को पश्चिमी बंगाल के अलावा असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. पश्चिमी बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 2021 में जहां बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे वहीं इस बार 2 चरणों में वोटिंग होगी. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद TMC और बीजेपी नेताओं की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है.

“TMC 250 से ज़्यादा सीटें जीतेगी”
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार की बदले की राजनीति, बंगाल को वंचित करने की राजनीति, बंगाली भाषा का अपमान, बंगाल के लोगों का अपमान करने के खिलाफ, SIR के नाम पर वे जो लोगों को परेशान कर रहे हैं, उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल वोट करेगा. BJP और भी बुरी तरह हारेगी. TMC 250 से ज़्यादा सीटें जीतेगी. ममता बनर्जी 250 से ज़्यादा विधायकों के साथ सत्ता में वापस आएंगी.

यह भी पढ़ें: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव, असम,केरल,पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे

“बंगाल की बेहतरी के लिए भाजपा सरकार बनेगी”
भाजपा विधायक शंकर घोष ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा कि चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है. पश्चिम बंगाल भाजपा पश्चिम बंगाल में परिवर्तन के लिए तैयार है. कल प्रधानमंत्री मोदी ने TMC के काउंटडाउन की शुरुआत की है. पश्चिम बंगाल की बेहतरी के लिए एक अच्छी सरकार, भाजपा सरकार बनेगी. विकसित भारत, विकसित बंगाल बनेगा. आजादी के बाद से कई बार हमने चुनाव से पहले और बाद में हिंसा देखी है. इस बार हम उत्सुक है यह देखने के लिए चुनाव आयोग कैसे निष्पक्षता से चुनाव कराता है. हम यही चाहते हैं कि चुनाव शांतिपूर्वक हो.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2