Byelection Result : बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में एमपी के दतिया में कांग्रेस, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा जीत गई है। बिहार के बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,419 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 27वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 59,213 वोट मिले हैं। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों में बिहार के बांकीपुर से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर चौंकाया है। इस सीट पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी क्योंकि यह सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का गढ मानी जाती हैं और वे यहां से पांच बार विधायक रहे हैं। वहीं भाजपा गुजरात की मंजलपुर सीट जीत गई है। मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत तय है।
बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष की पारंपरिक सीट
उपचुनाव नतीजों में सबसे अधिक चौंकाया है बिहार की बांकीपुर सीट ने जो कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 14953 हजार से ज्यादा वोट मिले।
प्रशांत किशोर ने कहा- हमारी प्राथमिकता जनता का सम्मान करना
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा – मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करें।
बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष का गढ
उपचुनाव नतीजों में सबसे अधिक चौंकाया है बिहार की बांकीपुर सीट ने जो कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 12 हजार वोटों से आगे हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 13वें राउंड में कांग्रेस ने 3260, जबकि भाजपा ने 4809 वोट हासिल किए हैं। भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी वे नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस से पिछड़ गए हैं। अब कांग्रेस की जीत भी तय मानी जा रही है। वहीं, वोटों का अंतर भी पिछले चुनाव की जीत से ज्यादा हो गया है।
गुजरात में भाजपा का जश्न
गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। मांजलपुर उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट सतेंद्रभाई पटेल की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर ही जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ताओं ने जीत के समर्थन में नारे लगाए और गरबा डांस किया। इसके बाद उनका रोड शो निकाला गया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। जीत के बाद सतीश पटेल ने कहा कि मंजलपुर की जनता ने जिस तरह योगेश काका को प्यार और समर्थन दिया, उसी तरह मुझे भी आशीर्वाद दिया है। वहीं, भिखाभाई रबारी ने हार स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि मतदान के आखिरी समय में भाजपा ने डर का माहौल बनाया था।
यह भी पढ़ें –“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार
यह भी देखें – जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी


