Terrorist Shabbir Ahmed Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर आतंकी अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था. सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली की सीमा से दबोच लिया है.
नया मॉड्यूल खड़ा करने की तैयारी कर रहा था शब्बीर
जांच के दौरान पता चला है कि सीमा पार से मिल रहे निर्देशों के पर आरोपी भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था. वो भारत में लश्कर-ए-तैयबा का एक नया मॉड्यूल खड़ा करने की तैयारी कर रहा था. आतंकी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करने में जुटी हुई है कि दिल्ली के आसपास के इलाकों में उसके कितने और साथी छिपे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: पलक्कड़ रैली में बोले पीएम – केरल स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा
कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे
बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली और साउथ इंडिया से लश्कर के मॉड्यूल किया गया था. दिल्ली और कोलकाता में इस मॉड्यूल ने कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे. सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली पुलिस स्पेशल को बड़ी कामयाबी मिली है. शब्बीर अहमद लोन सुरक्षा एजेंसियों के लिए कोई नया नाम नहीं है. उसे 2007 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने AK-47 और ग्रेनेड जैसे भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था. उसके सीधे तार हफीज सईद से जुड़े थे. 2018 तक वो शब्बीर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था. जेले से बाहर आने के बाद फिर से वो एक्टिव हो गया और बांग्लादेश में नया ठिकाना बनाकर भारत के खिलाफ ऑपरेशन हैंडल करने लगा.
“नए लड़कों की तलाश में ये आया था”
एसीपी दिल्ली पुलिस प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शबीर अहमद लोन को कल रात गाजीपुर के इलाके से स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ़्तार किया है. इसी टीम ने पिछले महीने इस मॉड्यूल के 8 लोगों को गिरफ़्तार किया था जिसमें 7 बांग्लादेशी थे और एक मालदा का रहने वाला था. शबीर अहमद लोन कोलकाता में एक ठिकाना तैयार किया था जहां अपने मॉड्यूल के लड़कों को रखा जा सके. कई इलाकों की रेकी कराई थी ताकि उन जगहों पर किसी दहशतगर्दी को अंजाम दिया जा सके. इसके एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया था इसलिए नए लड़कों की तलाश में ये आया था. उसी दौरान इसे गिरफ़्तार किया गया है.



