KBP Times

“सरकार के लिए एक सुप्रीम थप्पड़…” ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी होने पर बोले बीजेपी नेता

Mamata Banerjee

I-PAC Raid Case: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने पर कहा कि ED मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार सत्य की जीत एवं ममता बनर्जी की निमर्मता वाली भ्रष्टाचारी, माफिया को सरंक्षण देने वाली सरकार के लिए एक सुप्रीम थप्पड़ जैसा है. ममता सरकार संवैधानिक संस्थाओं के काम में खुलेआम दखल दे, कानून-व्यवस्था को हाशिए पर धकेल कर सिर्फ अराजकता फैलाने का काम कर रही है. ममता बनर्जी चाहे कितना भी दबाव बना लें लूट, भ्रष्टाचार की जांच नहीं रुकेगी और अपराधियों पर कार्रवाई होकर रहेगी.

सरकार की सच्चाई सुप्रीम कोर्ट ने उजागर की है

वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की सच्चाई सुप्रीम कोर्ट ने उजागर की है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि अराजकता फैल जाएगी. बंगाल में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है यह तो सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से ही पता चलता है. IPAC की जांच में मुख्यमंत्री खुद पहुंचकर हस्तक्षेप करें फाइल ले जाएं. सुप्रीम कोर्ट के बयान से साफ हो रहा है कि वहां किस तरह अराजकती की स्थिति है.

अच्छी तरह से सबक सिखाया है

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज न्यायालय ने ED की सुनवाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अच्छी तरह से सबक सिखाया है. ममता बनर्जी ने अपने मुख्यमंत्री पद का अपमान किया है. आज ममता बनर्जी की झूठ की राजनीति का भंडाफूट गया है.

यह भी पढ़ें: BMC चुनाव की मतगणना के बीच मंत्री चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा, कहा- झूठा नैरेटिव बनाया…

सुनवाई होने दीजिए कोर्ट क्या फैसला करती है”

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ईडी बनाम I-PAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर कहा कि सुनवाई तो होने दीजिए कि कोर्ट क्या फैसला करती है उससे पहले हम कैसे बताए? थोड़ा धैर्य रखिए. लेकिन ये देखने में बुरा लगता है कि ED और बंगाल की पुलिस में टकराव हो रहा है.

Tina Dabi ने कई इलाकों में रात में घूमने पर लगाया प्रतिबंध, सामने आई बड़ी वजह || KBP TIMES

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2