KBP Times

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का माघ मेले से वापस लौटने का ऐलान, कहा- “मुगलों के समय में नहीं हुआ वो हिंदू सरकारों…”

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिना संगम स्नान किए माघ मेले से वापस लौटने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा जो हमारा है उसे आपको आज नहीं तो कल देना पड़ेगा. वह हमारा अधिकार है. जो असली मुद्दा है जिसके लिए हम दस दिन तक शांति के साथ बैठे रहे. आपको हमने लंबा समय दिया कि आप विचार करें और अन्याय के लिए आगे आकर या तो दंड भोगो या क्षमायाचना करो लेकिन 10-11 दिन बीच जाने के बाद भी आज जब हमने जाने का निर्णय किया तब इस तरह का प्रस्ताव हमारे पास आया. उसे हमने इसलिए स्वीकार नहीं किया क्योंकि हमारी आत्मा इसके लिए जिंदगीभर के लिए हमें दुत्कारती. कि तुमने जो सुविधा पाई है, वो ब्रह्मचारियों-सन्यासियों के असम्मान की कीमत पर पाई है. इसको कभी भी हमारा ह्रदय स्वीकार नहीं कर सकता था. इसलिए हमने प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

“सनातन के विरोधी सत्ता में न रह सके”
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि हम भारी मन से यहां से जा रहे हैं. आप जब पूछेंगे हम तब-तब उत्तर करेंगे. लेकिन मन बोझिल है इसलिए हम जाएंगे. जो मुगलों के समय में नहीं हुआ वो कथाकथित हिंदू सरकारों के समय में हुआ है. ये बात हर सनातनी के हदय को विचार के लिए उत्तेजित करेगी और इसपर विचार करने का अवसर आएगा. देश के गृहमंत्री ने कहा कि संतों का अपमान करने वाली और सनातनियों की सूझ न लेने वाली सरकारें कभी भी स्थाई नहीं रह सकती. एक तरफ उनके तरफ से ऐसा बयान दिया जा रहा है दूसरी तरफ सनातन धर्म के सबसे बड़े शंकराचार्य, सबसे बड़ी बटुक, सबसे बड़े ब्रह्मचारी जिन्होंने सनातन को अपने कंधों पर ढोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से बजट सत्र का आगाज, बोलीं- पिछले 10-11 सालों में…

“साध्वियों-साधुओं का सबका यहां अपमान हो रहा है”
उन्होंने कहा कि साध्वियों-साधुओं का सबका यहां अपमान हो रहा है फिर भी गृहमंत्री के मुंह से ऐसे बयान निकल रहे हैं. ये जो दोहरा चरित्र है कहने में कुछ करने में कुछ ये देश के सामने साफ होने चाहिए. उसको साफ करने के लिए हम कार्य करेंगे. ये स्पष्ट करना होगा सनातन का नाम लेकर सनातन के विरोधी सत्ता में न रह सके.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

dipika kakar

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…