KBP Times

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड के आवास पर कुर्की,  SP बोले- कई राज्यों की पुलिस को तलाश…

Sambhal Violence

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में आज बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नवंबर 2024 में हुई संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक सथा के आवास को कुर्क किया. मामले पर संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि जनपद संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिथ साठा जो 2020 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके यहां से दुबई भाग गया था. उस व्यक्ति की कई राज्यों की पुलिस को तलाश है, उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 69 केस दर्ज हैं. वह 24 नवंबर को हुई संभल हिंसा का मास्टरमाइंड है. इस व्यक्ति की गिरफ्तार के कई प्रयास किए गए लेकिन पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं सकी है इसलिए न्यायालय से दो मामलों में इसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए आग्रह किया गया था जिसके तहत आज कार्रवाई की जा रही है.

“पर्मानेंट वारंट जारी हो गया है”
संभल SP ने आगे कहा कि जिस मकान में वह अपनी पत्नी के साथ रहता था उसे कुर्क किया गया है, बाकी जहां इसके रिश्तेदार रह रहे हैं उन भागों को छोड़ दिया गया है और अब इसके खिलाफ पर्मानेंट वारंट जारी हो गया है. वहीं मामले पर संभल नॉर्थ ASP कुलदीप सिंह ने कहा कि शारिक सथा के आवास की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है. हम आगे के आदेशों का इंतज़ार कर रहे हैं. चार थानों की फोर्स और PAC तैनात की गई है.

यह भी पढ़ें: “कानून का मजाक बना दिया” बीजेपी पर क्यों भड़के कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत?

कुर्की कार्रवाई पर क्या बोले मंत्री?
उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने नवंबर 2024 में हुई संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक सथा के आवास पर हो रही कुर्की की कार्रवाई पर कहा कि न्यायपालिका संविधान और लोकतंत्र का सबसे प्रथम अंग है. संभल में जो हुआ उसपर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता और न ही टिप्पणी की आवश्यकता है क्योंकि न्यायालय जो करेगा जनता को न्याय दिलाने के लिए ही करेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2