KBP Times

“उनके शरीर में जहर की…” प्रतीक यादव के निधन पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान

Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज बुधवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी. लखनऊ मेडिकल कॉलेज में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से प्रतीक की मौत हुई है. हालांकि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएगी. प्रतीक के शव को घर लाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनके अलावा प्रतीक के सौतेले भाई अखिलेश यादव, भाभी डिंपल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और चाचा शिवपाल यादव और उनके अलावा कई बड़े नेता भी पहुंचे. कल गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे प्रतीक यादव का लखनऊ के पिपरा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

“मौत के कारणों की जांच करवाई जाए”
वहीं दूसरी तरफ प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आज आकस्मिक और असमायिक मृत्यु हो गई. इससे हम लोग बहुत आहत हैं. जब प्रतीक यादव को अस्पताल में लाया गया था, उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें देख कर मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत संदिग्ध अवस्था में हुई. उनके शरीर पर चोट के निशान थे और उनके शरीर में जहर की मात्रा थी इसलिए उनका पोस्टमार्टम करवाया गया. किसी सामान्य मृत्यु पर पोस्टमार्टम नहीं होता है. संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के कारण उनका पोस्टमार्टम करवाया गया. हमने मांग की है कि उनके मौत के कारणों की जांच करवाई जाए. उनकी मौत सामान्य नहीं है. हम लोगों ने मांग की है कि हाई कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश से प्रतीक यादव की मौत की जांच करवाई जाए.

समाजवादी पार्टी सांसद रुचि वीरा ने कहा कि परिवार और हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है. इस युवा अवस्था में उनका चले जाना बहुत पीड़ा दायक है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और जो यादव परिवार है, उनकी पत्नी अपर्णा यादव व उनकी बच्चियों पर दुख का पहाड़ टूटा है, उन्हें भगवान इस दुख को सहने की क्षमता दे. यह बहुत ही दुखद घटना है.

“हजारों युवा उनकी तरह बनना चाहते थे”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति बहुत ही जागरूक रहते थे. उनके सेहत प्रेम से प्रेरित होकर लखनऊ के हजारों युवा उनकी तरह बनना चाहते थे. वे बहुत अच्छे व्यक्ति थे और युवाओं का प्रतिनिधित्व करते थे. इतनी अल्पआयु में उनका निधन हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है. उनके परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति है.

“उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है एक नौजवान व्यक्ति का जाना जो समाज में आगे बढ़कर काम करने वाला व्यक्ति, समाज सेवा में काम करने वाला व्यक्ति, गरीब आदमी के बीच काम करने वाला व्यक्ति और जो मुलायम सिंह यादव ने रास्ता दिखाया था उस रास्ते पर चल रहा था और आज उनकी असामयिक मृत्यु हुई ये बहुत ही दुखद है मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं निश्चित तौर से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि कारण क्या है?

यह भी पढ़ें: “डराने की राजनीति नहीं…” दिलजीत दोसांझ की पॉलिटिक्स में एंट्री की अटकलों पर CM मान ने BJP को घेरा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2