KBP Times

“डराने की राजनीति नहीं…” दिलजीत दोसांझ की पॉलिटिक्स में एंट्री की अटकलों पर CM मान ने BJP को घेरा

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh On Politics: नई दिल्ली में आज बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फेमस पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम मान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने का दबाव डाल रही है. हालांकि दिलजीत ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे एक कलाकार हैं और अपने काम का आनंद लेते हैं. उनका काम लोगों का मनोरंजन करना है, राजनीति करना नहीं. जब से तमिलनाडू में एक्टर विजय की जीत हुई है, इन्हें(बीजेपी) लगने लगा है कि नेताओं को लोग मुंह लगाने से हट गए हैं, सिर्फ जो फेमस पर्सनेलिटी हैं, उन्हें आगे ले आते हैं.

सीएम मान ने आगे कहा कि दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके भी लिखा कि वह एक आर्टिस्ट है, अपना काम इंजॉय कर रहे हैं. फिर जो दूसरा तरीका होता है कि उनके मैनेजर पर गोली चला दी या किसी अन्य ने जिम्मेदारी ले ली. ये डराने की राजनीति नहीं करनी चाहिए. एक आर्टिस्ट को आर्टिस्ट के तौर पर इंटरटेनमेंट का काम करना चाहिए, न कि वे किसी के लिए मोहरा बने या कोई उनके कंधों पर बंदूक रखकर चलाएं.

दिलजीत दोसांझ ने लिखा-‘कदे वी नहीं’
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में एंट्री की अटकलों पर विराम लगाते हुए बीती 9 मई को एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात रखी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “कदे वी नहीं”, यानी उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि उनका काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है और वह अपने इसी काम में खुश हैं. उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया.

CM मान के बयान पर बीजेपी का पलटवार
सीएम मान के बयान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान की सरकार हर मोर्चे पर विफल है. उनसे इन विषयों पर जवाब नहीं दिया जा रहा है. पंजाब में ऐसी स्थिति है जहां पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर पर रॉकेट से हमला होता है. कानून-व्यवस्था शून्य पर है. भगवंत मान के पास कोई जवाब नहीं है इसलिए वे मनघड़ंत-झूठी बयानबाजी की आदत में पड़ गए हैं. अभी तक वे विस्फोट की घटना के बारे में नहीं बता पाए जब वे आरोप लगा रहे थे कि भाजपा ने ब्लास्ट करवाया है. आप मुख्यमंत्री हैं, आप कम से कम अपने पद और अपने शब्दों का तो मान रखिए.

यह भी पढ़ें: असम में हिमंता के CM बनते ही लौटा UCC का ‘जिन्न’, कैबिनेट से ड्राफ्ट पास, बंग्लादेशी मुस्लिमों पर लटकी तलवार!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2