KBP Times

“क्या प्रधानमंत्री बन जाएंगे दिल्ली आकर…?” नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे पर विपक्ष ने घेरा, NDA नेताओं ने क्या कहा?

Nitish Kumar

Nitish Kumar Resign MLC Post: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल आज सोमवार को खत्म होने वाला है. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने बिहार विधान परिषद(MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा काउंसिल के चेयरमैन अवधेश नारायण सिंह को सौंपा है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजनीति तेज हो गई है. RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. इनको केवल 2-3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया और अब हटा रहे हैं. भाजपा के लोगों ने ठगने का काम किया. बिहार में पहले से ही देश में सबसे महंगी बिजली मिलती थी, चुनाव के बाद उसे और महंगा कर दिया गया. इन लोगों ने जनता को भी ठगा है.

“दिल्ली दरबार की मर्जी के बगैर कुछ होगा थोड़ी”
RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि जब दिल्ली दरबार ने तय कर लिया है तो दिल्ली दरबार की मर्जी के बगैर कुछ होगा थोड़ी. बिहार में 7 साल का बच्चा का भी बता देगा कि जा नहीं रहे हैं ये(भाजपा) आए जा रहे हैं.

“क्या करेंगे दिल्ली आकर?”
यूपी से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीएम नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा देने पर कहा कि “क्या करेंगे दिल्ली आकर? क्या प्रधानमंत्री बन जाएंगे दिल्ली आकर? दिल्ली में दो सौ सदस्य हैं, उनमें एक सदस्य वो भी होंगे, बैठ जाएंगे पीछे.

“आंख मिचौली का खेल देखते चलिए”

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि विधान परिषद से इस्तीफा दिए हैं. भाजपा के सारथी लोग इतने परेशान क्यों हैं? अभी दिल्ली दूर है. आंख मिचौली का खेल देखते चलिए. अगर भाजपा को मुख्यमंत्री पद सौंप रहे हैं तो ये भाजपा की भी दुर्गति होगी और JDU की भी दुर्गति होगी.

यह भी पढ़ें: “खून की नदियां बही…” पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के आरोपों पर BJP सांसद कंगना रनौत का पलटवार

नीतीश कुमार के इस्तीफे NDA नेताओं ने क्या कहा?
बिहार सरकार के मंत्री और JDU नेता अशोक चौधरी ने कहा कि विकास की जो लाइन नीतीश कुमार ने खींची है. उनके बाद जो भी आएगा उसके लिए एक बड़ी चुनौती होगी. वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे. सदन चलेगा तब दिल्ली जाएंगे, वरना बिहार में रहेंगे. उनके मार्गदर्शन में सरकार चलेगी. हो सकता है कि उन्होंने ये निर्णय कुछ अच्छा सोचकर लिया हो.

JDU नेता उमेश कुशवाहा ने कहा कि संवैधानिक प्रावधान के तहत कोई व्यक्ति 14 दिन तक 2 सदनों का सदस्य नहीं रह सकता इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है. जब से निशांत की गतिविधियां पार्टी में बढ़ी हैं. पार्टी के लोगों में उत्साह बढ़ा है. निशांत हमारी पार्टी का भविष्य हैं. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा, “इस बारे में जल्दबाजी क्या है. जब समय होगा तब हम बताएंगे.

LJP(रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सब जानते हैं कि नीतीशु कुमार को मजबूर करके कोई निर्णय नहीं करा सकता. उन्होंने सभी मंचों से कहा था कि अब नई शुरुआत में नए लोगों के साथ बिहार आगे बढ़ेगा जिसमें उनका भी योगदान रहेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2