KBP Times

“खून की नदियां बही…” पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के आरोपों पर BJP सांसद कंगना रनौत का पलटवार

Kangana Ranaut Mamata Banerjee

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है. इसी बीच रविवार को पुरुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है उनकी जान को खतरा हो सकता है. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बन जाती है तो फिर राज्य में अंडा-मछली और नॉनवेज खाना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा बीजेपी दंगा भड़काकर सत्ता हासिल करती है. बीजेपी की सरकार बनने पर जनता को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा. ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है. इसी कड़ी में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि उनसे किसको खतरा है ये सब जानते हैं. पिछली बार वहां खून की नदियां बही थी.भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या दुर्दशा हुई थी ये पूरा भारत देख रहा है. वहां मासूम जनता, मतदाता और भाजपा कार्यकर्ताओं को खतरा है.

“बिहार में भी मिली जुली सरकार है”
वहीं भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि क्यों जहां भी भाजपा की सरकार है वहां लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं? बिहार में भी मिली जुली सरकार है. भाजपा ने कभी ये नहीं कहा कि नॉन वेज नहीं खा सकते हैं जिसको खाना है खाए जिसको नहीं खाना है नहीं खाए, पूरी आजदी है. ये अनाप-सनाप बात ममता बनर्जी लोगों को बरगलाने के लिए कह रही हैं. वे जानती हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने वाली है.

यह भी पढ़ें: ISI के इशारे पर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, जानें बांग्लादेश कनेक्शन

“ममता बनर्जी से बड़ा कोई नाटकबाज़ नहीं”
बिहार सरकार में दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि ममता बनर्जी से बड़ा कोई नाटकबाज़ नहीं है. उन्हें तो ड्रामा में काम करना चाहिए था. ड्रामाबाज़ी से उन्होंने बंगाल की जनता को ठगने का काम किया है. बंगाल का आज तक विकास नहीं हुआ है.
बंगाल का जो माहौल है, वहां के माहौल से जनता निकलना चाहती है. इसलिए वहां भाजपा सरकार बननी तय है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2