KBP Times

सभी चुनाव में धांधली-राहुल का हमला, भाजपा का जवाब-घुसपैठियों के बल पर सत्ता चाहती है कांग्रेस

Rahul Gandhi and BJP

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की गई है।

भाजपा ने भी राहुल के आरोपों का तुरंत दिया जवाब

वहीं भाजपा की ओर से काउंटर प्रेस कॉंफ्रेस कर जवाब दिया कि देश में कांग्रेस मुस्लिम लीग और घुसपैठियों की मदद से सत्ता में आना चाहती है। भाजपा की तरफ से सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को जवाब देने की जिम्मेदारी संभाली। त्रिवेदी ने कहा राहुल गांधी के पास राजनीतिक ज्ञान का अभाव है। पहले की अपेक्षा आज चुनाव ज्यादा पारदर्शी है। भाजपा जनसेवा से सरकार बनाती है। कांग्रेस का जनाधार नहीं तो वोट चोरी कैसे हो सकती है। त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी के समय चुनाव अयोग पर दबाव बनाया गया था। गांधी परिवार के खिलाफ देश में विरोध की लहर है इसलिए वो सत्ता में नहीं आते। पीएम मोदी जमीन से जुडे है। राहुल उड़ते हुए नेता

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की गई है।

PM मोदी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी क्यों नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हर सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर होती है। बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद इंदिरा गांधी जैसी दिग्गज नेता भी चुनाव हार गई थीं, फिर बीजेपी के खिलाफ यह एंटी-इनकंबेंसी काम क्यों नहीं करती? राहुल गांधी ने कहा कि वाजपेयी सरकार को भी विरोधी लहर का सामना करना पडा था। राहुल ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक सवाल है। हम समझ सकते हैं कि कोई आदमी पॉपुलर हो सकता है, लेकिन यह समझ नहीं आता है कि चुनाव के समय एंटी इनकंबेंसी गायब हो जाती है। यह हर जगह होती है।

सभी पारित कानून गौरकानूनी

राहुल गांधी ने कहा कि वोट देश का बुनियादी हक है। वोट की रक्षा चुनाव आयोग करता है और इससे संविधान को शक्ति मिलती है। इसी से हमारे कानून बनते हैं, लेकिन वोट देने के अधिकार को खत्म किया जा रहा है यह संविधान को खत्म करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वोट चुराकर सांसद संसद में पहुंचते हैं, तो उनके द्वारा बनाए गए सभी कानून गैरकानूनी हो जाते हैं। यह केवल वोटों पर हमला नहीं, बल्कि नागरिकों के नेता चुनने के बुनियादी अधिकार पर हमला है।

ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा रहे

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी और अमित शाह ने चुना था। अब आयोग के ही दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के जिम्मेदार हैं। दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम में डैमेज के जिम्मेदार हैं। वोट चोरी से कानून चोरी होती है। उन्होंने कहा कि ये बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला है, जो लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार देता है। वोटों की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। अगर वोट खत्म हो गया, तो संविधान काम नहीं कर रहा है।

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लिखे गए मेरे लेटर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। आप बहुत पढ़े-लिखे हैं। समझिए कि क्या हो रहा है। आपने जो किया है वह भारत के खिलाफ है आपको वोटों की रक्ष करनी चाहिए थी। इसके अंजाम भुगतने पड़ेंगे। जो लोग इसके जिम्मेदार हैं उन्हें आज या कल सजा जरूर मिलेगी। ज्ञानेश कुमार चुनाव चोरी करने में मदद कर रहे हैं।

3 साल से हो रही वोट चोरी

एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि 3 सालों से वोट चोरी हो रही है। देशभर में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस यह बात पहले से ही कह रही थी। आज चुनाव आयोग खुद भी यह कह रहा है। चुनाव आयोग ने एक तरीके से इसे स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें –CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने के लिए CJP ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

यह भी देखें-माचड़ा जमीन कांड: रिकॉर्ड कुछ और, पटवारी रिपोर्ट कुछ और! अब खुलेगा जमीन के खेल का सच

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2