KBP Times

CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने के लिए CJP ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

CJP warning to CEC

CJP Warning : कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की है। सीजेपी ने 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम भी दिया। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन करेंगे। इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने SIR को लेकर चुनाव आयोग के आयुक्तों में मतभेद की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा- ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़ा गद्दार हैं। वह सबसे बड़े एंटी-नेशनल हैं।

SIR  में 13 करोड़ नाम काटे

सीजेपी फाउंडर दीपके ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता सरकार चुने, लेकिन ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। ज्ञानेश कुमार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। जब से वह मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। क्या यह लोकतंत्र है? आपने लोकतंत्र की पूरी परिभाषा ही बदल दी है। यह लोकतंत्र नहीं, ऑटॉक्रेसी है।

13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट होने का दावा

कुल 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए गए हैं। यह कोई छोटी संख्या नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष और सत्ताधारी गठबंधन के बीच अंतर सिर्फ 2 प्रतिशत था। 13 करोड़ वोट हटाना कुल वोटों के करीब 13 से 14 प्रतिशत के बराबर है। क्या ज्ञानेश कुमार जानबूझकर ये वोट डिलीट कर रहे हैं, ताकि 2 प्रतिशत का अंतर और बढ़ जाए और वे कभी सत्ता न हारें? इतने वोट डिलीट करने की जरूरत क्यों पड़ी?

क्षेत्रीय नेताओं को एक-एक कर हराने का आरोप

2024 के चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर सकी। ‘400 पार’ का नारा देने के बाद वह 240 सीटों पर आ गई। इसके बाद उन्हें लगा कि देश का मूड बदल रहा है और क्षेत्रीय ताकतें मजबूत हो रही हैं। चाहे महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे हों, एनसीपी, एमके स्टालिन, पिनराई विजयन, अरविंद केजरीवाल या ममता बनर्जी। इन सभी मुख्यमंत्रियों को एक-एक करके हराया गया। यह महज संयोग नहीं हो सकता। इसमें एक पैटर्न दिखाई देता है।

विपक्ष के नेताओं के वोट डिलीट किए

सीजेपी के दीपके ने कहा कि ममता, स्टालिन और केजरीवाल की सीटों पर वोट डिलीट किए गए। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सीट से 50 हजार वोट डिलीट किए गए और वह करीब 15 हजार वोटों से हार गईं। एमके स्टालिन की सीट से 1 लाख वोट डिलीट किए गए और वह करीब 45 हजार वोटों से हार गए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सीट से 40 हजार वोट डिलीट किए गए और वह करीब 4 से 5 हजार वोटों से हार गए।

विपक्ष को खत्म करने की चाल

क्या यह कदम सिर्फ मजबूत विपक्षी नेताओं को खत्म करने के लिए उठाया गया था? हमें विपक्ष या किसी खास पार्टी से कोई विशेष लगाव नहीं है। लेकिन अगर लोकतंत्र में पूरे विपक्ष को ही खत्म कर दिया जाए, तो क्या इसे लोकतंत्र कहा जा सकता है? क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है? सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, यह सिस्टम बदलना चाहिए, लेकिन यह सिस्टम कैसे बदलेगा। आपके पास केवल एक ही टूल है वोट का। यदि यह भी आपने छीन लिया जाए तो कैसे बदलाव आएगा। पूरे देश में लोग हमसे पूछ रहे हैं कि कैसे बदलेगा, हमारे वोट का महत्व नहीं है। अब जो रिपोर्ट आई है उसे देश के सभी युवाओं को पढ़ना चाहिए। एसआईआर से 13 करोड़ से ज्यादा वोटर को आपने डिलीट कर दिया। कल भी रिपोर्ट आई थी आज भी आई। पिछले 10 महीने में 14 आपत्तियां हुईं चुनाव आयोग में। दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने बहुत सारी अवैध चीजों को फाइल में लिखा और कहा कि सबकुछ अच्छा नहीं है।

फैसले सर्वसम्मति से हुए

हालांकि, एसआईआर को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष रखा था। आयोग ने कहा था कि बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग राय, सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया है।

यह भी पढ़ें – लखनऊ में भाजपा कार्यालय में घुसे अभ्यर्थी, जमीन पर लेट कर किया प्रदर्शन, आरक्षण घोटाले का आरोप

यह भी देखें – माचड़ा जमीन कांड: रिकॉर्ड कुछ और, पटवारी रिपोर्ट कुछ और! अब खुलेगा जमीन के खेल का सच

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2