KBP Times

राहुल गांधी के BJP-RSS पर हमले के बाद सियासी घमासान, अरुण साव और चिराग पासवान का पलटवार

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज (29 अगस्त) दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस समय देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है.एक तरह भारत का संविधान है,बाबा साहेब अंबेडकर,महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान और दूसरी तरफ है बीजेपी और आरएसएस की विचाराधारा. राहुल गांधी के बयान पर अब बीजेपी हमलावर हो गई है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी न केवल देश के संविधान के विपरीत आचरण कर रहे हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं और देश में विभाजनकारी ताकतों के साथ लगातार वो खड़े होते दिख रहे हैं.

डिप्टी सीएम में आगे कहा कि उनके (कांग्रेस) एक वरिष्ठ नेता,जो देश के गृह मंत्री रह चुके हैं,वो बोलते हैं कि’हां, मैं ‘अर्बन नक्सल’दिमाग का व्यक्ति हूं.इससे क्या पता चलता है? वास्तविकता यह है कि आज कांग्रेस पार्टी संविधान के खिलाफ काम कर रही है,देश के हितों के खिलाफ काम कर रही है और देश में अराजकता पैदा करने का काम कर रही है.

“आज भी अगर सामाजिक परिस्थिति बदली नहीं है”
वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे की उत्तराखंड में हुए सभा के बाद शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत FIR होनी चाहिए. राहुल गांधी ने बीजेपी पर छुआछूत का भी आरोप लगाया. राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह चिंता कांग्रेस और उनके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाहिर की है कि किस तरह से आज भी दलितों के साथ भेदभाव किए जाते हैं. उन्होंने कई उदाहरण भी दिए.आज भी अगर सामाजिक परिस्थिति बदली नहीं है,यह चिंता हमारी सरकार के लिए है ही और इसलिए हम अलग-अलग विषयों पर मजबूती से अपने पक्ष को रखने की बात करते हैं.जो लोग आज इस बात की चिंता कर रहे हैं.

“आज भी समाज में भेदभाव मिटा नहीं है”
चिराग पासवान ने आगे कहा कि देश ने आजादी के बाद लंबे समय तक मौका उन्हीं को दिया था और अब वो किस मुंह से कह रहे हैं कि आज भी समाज में भेदभाव मिटा नहीं है.आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही,उसके बाद भी समाज में अगर भेदभाव होता रहा,तो कहीं ना कहीं नींव को मजबूत करने में सफल ये लोग भी नहीं रहे.एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर क्या हम आगे बढ़ पाएंगे?

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का RSS पर हमला, बोले- देश में दलितों के साथ भेदभाव, दो विचारधाराओं की लड़ाई

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2