KBP Times

राहुल गांधी का RSS पर हमला, बोले- देश में दलितों के साथ भेदभाव, दो विचारधाराओं की लड़ाई

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi : कांग्रेस ने देश में दलितों के साथ भेदभाव को लेकर मुद्दा उठाया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखण्ड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बाद मंदिर में शुद्विकरण किए जाने का मामला उठाया और प्रधानमंत्री से इस पर कार्रवाई करने और दोषियों पर एफआईआर करने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही हैं।

शुद्विकरण का दिखाया विडियो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रोजेक्टर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण दिखाया। राहुल ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया। प्रधानमंत्री दोषियों पर एक्शन लें। दलितों पर सदियों से अत्याचार हो रहा है। देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है।

“अनटचेबिलिटी क्राइम है”

राहुल ने कहा कि पीएम कहते हैं कि वो हर जाति के हैं, फिर उनकी पार्टी का नेता ऐसा कैसे कह सकता है? हम चाहते हैं कि पीएम जल्दी ऑर्डर दें और इन पर कार्रवाई हो। हल्द्वानी में यह जो घटना हुई, यह भाजपा और आरएसएस का माइंडसेट दिखाता है। हम कोई नामुमकिन चीज नहीं मांग रहे हैं। अनटचेबिलिटी इज अ क्राइम। हमें उत्तराखंड में जस्टिस दिया जाए।

“दलित नेता मंदिर जाते हैं, वहां शुद्धिकरण होता है”

राहुल गांधी ने कहा कि हर रोज हजारों दलितों के साथ अत्याचार होता है। हमारी पार्टी के अध्यक्ष मंदिर जाते हैं, पर वहां उनका शुद्धिकरण होता है। उन्होंने अपनी जिंदगी इस देश को दी है। बिहार के सीएम मांझी जी मंदिर जाते हैं, वहां भी वैसा ही होता है। यह क्राइम है। 8 अगस्त को खड़गे जी मंदिर जाते हैं। 10 अगस्त को मंदिर का शुद्धिकरण होता है। 10 अगस्त को शुद्धिकरण होता है और 13 अगस्त को खड़गे जी कहते हैं कि यह क्राइम है। भाजपा के उत्तराखंड के नेता ने कहा कि शुद्धिकरण सही है, इसमें कोई गलती नहीं है। 20 दिन हो गए हैं। यह एससी-एसटी एक्ट के तहत एक क्राइम है। तो हमारी मांग है कि जल्दी से जल्दी जिन लोगों ने यह किया, उन पर एफआईआर हो।

“देश में भेदभाव है”

राहुल गांधी ने कहा कि देश में भेदभाव है, उत्तराखंड वाले मामले में एफआईआर होगी। हमें बीजेपी के संगठन से कोई मतलब नहीं, वो जो चाहें वो करें।

यह भी पढ़ें –पूर्व सीएम ममता बोलीं – भाजपा ने बंगाल चुनाव में वोट लूटने के लिए किया SIR और EC का इस्तेमाल

यह भी देखें –Jaipur Ward 79 में गंदा पानी, लटकती बिजली की तारें और टूटी सड़कें 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2