Raghav Chadha News:सांसद राघव चड्डा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. पार्टी की तरफ से राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया गया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने का समय न दिया जाए. उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त करने का अनुरोध किया है. जिसके बाद राघव चड्डा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. राघव चड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं. आम आदमी’ को मेरे संदेश. बता दें कि पिछले कुछ समय से चड्डा की चुप्पी और पार्टी के बड़े फैसलों से दूरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं.
Silenced, not defeated
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
“क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है”
सांसद राघव चड्डा वीडियो में कह रहे हैं कि जब-जब मुझे संसद में बोलने का मौका मिला, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं. क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया? उन्होंने कहा कि ये सवाल मैं इसलिए कर रहा हूं कि आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को यह कहा है कि संसद में राघव चड्डा को बोलने का मौका न दिया जाए. भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा. मैं तो जनता के मुद्दे पर बात करता हूं, आम आदमी की बात करता हूं.
जयपुर में गंदा पानी पीने को मजबूर लोग! विधायक को महिलाओं ने दिया गंदे पानी का गिलास | Sushilpura
राज्यसभा सांसद ने इमोशनल लहजे में आगे कहा कि मैंने एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने की बात रखी, ब्लिंकेट,जोमैटो के डिलीवरी राइडर्स की प्रॉब्लम रखी, टोल प्लाजा लूट से लेकर बैंक चार्ज लूट और खाने में मिलावट का मुद्दा उठाया. यहां तक कि मिडल क्लास पे-टैक्स के बोझ से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक क्यों करी जाती है, टेलीकॉम कंपनियां कैसे 12 महीने में 13 बार हमसे रिचार्ज कराती हैं, डाटा रोल ओवर नहीं देती है. तमाम मु्द्दे मैंने सदन में उठाए. संसद में मुद्दे उठाने के बाद आम आदमी को फायदा हुआ. लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? भला कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा, कोई मेरी आवाज को क्यों बंद करना चाहेगा?
वीडियो के आखिर में राघव ने कहा कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है जय हिंद.



