KBP Times

“किसी का हक नहीं मारना…” SYL मुद्दे पर हरियाणा CM से बैठक के बाद बोले भगवंत मान

SYL Controversy

SYL Controversy: सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच छिड़े विवाद के बीच दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच मंगलवार को बैठक हुई. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में SYL मुद्दे पर बैठक के बाद मीडिया के सामने आए. इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि बातचीत अच्छे माहौल में हुई है. ये मुद्दा बहुत देर से लटक रहा है. गुरुओं की वाणी हमारा मार्गदर्शन कर रही है.

“किसी का हक नहीं मरना चाहिए”
CM मान ने आगे कहा कि हम बाल कन्हैया जी के वारिस हैं जिन्होंने युद्ध में दुश्मनों को भी पानी पिलाया था हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं है ये भाई है. पानी का मसला पूरी दुनिया का मसला बनने वाला है. हम कहीं भी मिले तो इसी मुद्दे पर बात होती है. हमने फैसला लिया है कि अधिकारी लगातार मिलेंगे. इसमें किसी का हक नहीं मरना चाहिए, मुद्दा सुलझ जाए तो अच्छा है.

यह भी पढ़ें: “कांग्रेस मेरे घर पर हमला करवा सकती है” शकील अहमद का बड़ा दावा

“हम बैठकर उस पर आगे बढ़ेंगे”
SYL पर हुई बैठक पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हम बैठे, सार्थक बातचीत हुई है. इससे पहले भी सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हमने बात की और वहां भी सकारात्मक बातचीत हुई है, आज भी सकारात्मक वातावरण में बात हुई है. हमने निर्णय किया है कि आने वाले समय में हमारे अधिकारी स्तर पर बातचीत होगी और जो भी निकलकर आएगा वे हमारे पास आएगा. हम बैठकर उस पर आगे बढ़ेंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

2

2