KBP Times

पुणे मर्डर केस में रेस्क्यू टीम के सदस्य बोला सब रो रहे थे, लेकिन सिया शांत थी, परिवार को कैसे हुआ सिया पर शक?

Pune Murder Case

Pune Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केतन के शव का रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं. उसका सिर कुचला हुआ लग रहा था, हाथ-पैरों पर कई जगह चोट लगी हुई थी. कई लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे लेकिन सिया शांत खड़ी हुई थी. पुलिस को 18 जून की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे के करीब घटना की सूचना मिली थी. दोपहर साढ़े 12 बजे तक बचाव अभियान चलाया गया शव को जंगल के रास्ते दोपहर करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस में पहुंचाया गया.

कैसे हुआ परिवार को सिया पर शक?
मृतक केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि घटना वाले दिन से ही परिवार को सिया पर शक था. जब एक महिला पुलिसकर्मी ने मौके पर कहा कि केतन अभी जिंदा है उसे तुरन्त अस्पताल ले जाना चाहिए तो सिया के हावभाव बदल गए. उसने परिवार के लोगों की बातों का भी सही से जवाब नहीं दिया. वहीं जब केतन की बहन ने सिया से पूछा कि वो घटना के समय कहां बैठी थी. केतन किनारे पर कैसे पहुंचा. इसपर सिया ने कोई जवाब नहीं दिया. अगले दिन जब सिया केतन के घर आई तब परिवार के लोगों ने पूछा कि केतन का कौन सा पैर फिसला था, इस बात पर भी वो चुप रही. इसी सवाल-जवाब के दौरान शादी तय कराने वाली सिया की बुआ उसे लेकर चली गई. जिसकी वजह से परिवार का शक और गहरा गया.

परिवार ने CCTV देखने के बाद पुलिस को सूचना दी
विशाल अग्रवाल ने बताया कि उसी शाम परिवार के लोगों ने पूरी घटना पर चर्चा की. उनकी बेटी ने कहा कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है. परिवार ने सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें दिखाई दिया कि सिया लौटते समय सिया रो भी नहीं रही थी. शक बढ़ा तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी. विशाल ने कहा कि उन्हें सिया के अफेयर की कोई जानकारी नहीं थी. कई बार सिया का फोन बिजी होने पर केतन ने परिवार से पूछा भी था कि उन्हें सिया के बारे में पूरी जानकारी है क्या? इसपर परिवार के लोगों ने कहा कि रिश्तेदारों ने पूरी पड़ताल की है.

“सिर्फ 10वीं पास है सिया”
वहीं विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि शादी तय होने से सिया की पढ़ाई के बारे में उन्हें गलत जानकारी दी गई थी. पहले उन्हें बताया गया कि सिया बी.कॉम कर चुकी है और जल्द ही बेकरी का कारोबार शुरू करने की सोच रही है. लेकिन अब पुलिस जांच के दौरान जानकारी मिली है कि सिया केवल 10वीं पास है और 12वीं पास भी नहीं कर पाई है. इसके साथ ही अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सिया को शराब पीने की समेत कई बुरी आदतें थी, परिवार भी उसके व्यवहार से परेशान था. इसलिए उन्होंने एक अच्छे और संपन्न परिवार में शादी कराने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” केजरीवाल के VVIP स्वागत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने घेरा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2