Ram Mandir Donation Scam: आम आदमी पार्टी(AAP) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर दर्शन किए. केजरीवाल के दर्शन को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘राम’ सबके हैं, फिर भाजपा सरकार की दोहरी नीति क्यों? अयोध्या में अरविंद केजरीवाल के लिए कैमरे और विशेष छूट , लेकिन कांग्रेस के नेताओं और आम श्रद्धालुओं के लिए कड़े नियम? कुछ दिन पहले जब मैंने दर्शन किए, तब व्यवस्था अलग थी.
अजय राय ने आगे लिखा कि राजनीतिक सुविधा देखकर नियम बदलने वाली भाजपा सरकार बताए कि आखिर “ये रिश्ता क्या कहलाता है”? आस्था के केंद्र पर यह वीआईपी भेदभाव और दोहरी राजनीति बेहद निंदनीय है. कांग्रेस ने पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की है.
‘राम’ सबके हैं, फिर भाजपा सरकार की दोहरी नीति क्यों?
अयोध्या में अरविंद केजरीवाल के लिए कैमरे और विशेष छूट , लेकिन कांग्रेस के नेताओं और आम श्रद्धालुओं के लिए कड़े नियम? कुछ दिन पहले जब मैंने दर्शन किए, तब व्यवस्था अलग थी।
राजनीतिक सुविधा देखकर नियम बदलने वाली भाजपा सरकार बताए… pic.twitter.com/8fGpkmv0Vm
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) June 27, 2026
धर्मगुरुओं ने केजरीवाल पर साधा निशाना
वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर अयोध्या के धर्मगुरुओं ने पलटवार किया है. तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम आए.उन्होंने रामलला का दर्शन भी किया. कहते हैं असलियत छुप नहीं सकती बनावट के फूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कागज के फूलों से. यह गंदी राजनीति करने आए थे.
” यहां की यह कूटनीति अत्यंत निंदनीय है”
साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने कहा कि केजरीवाल जो आरोप लगा रहे हैं, ये लोग अपनी सियासत चमकाने के लिए, अपनी राजनीति के धरातल को मजबूत करने के लिए कूटनीति कर रहे हैं. यहां की यह कूटनीति अत्यंत निंदनीय है. मैं इसकी भर्त्सना करता हूं. वो व्यक्ति ऐसा कर सकता है, जो राम जी के प्रति, हमारे आराध्य के प्रति, सनातन के प्रति श्रद्धा रखता हो. इनमें न हमारे श्रीरामलला के प्रति श्रद्धा है, न आस्था है, न राम जन्मभूमि के प्रति आस्था है.
यह भी पढ़ें: “तो कौन जिम्मेदार है…” अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल



