KBP Times

ईरानी नेता खामेनेई की मौत के विरोध में जम्मू से लखनऊ तक विरोध प्रदर्शन, कहा- जिनके खून में गद्दारी है…

Ayatollah Ali Khamenei Death

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के मिसाइल अटैक में मौत हो गई है. ईरान की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है. ऐसे में दुनियाभर में शिया मुस्लिमों का गुस्सा इजरायल और अमेरिका के प्रति फूट पड़ा है. भारत में भी इसका असर देखा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर लखनऊ तक शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया. शिया कम्युनिटी के लीडर सैयद समर काज़मी ने रामबन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने कोई लीडर खोया है, लेकिन हम अपने अजीम लीडर की मौत को नहीं भूलेंगे. हम अपनी पीढ़ियों को बताएंगे कि कैसे अमेरिका और इज़राइल ने धोखे से हमारे लीडर को मारा. मुसलमानों का एक हिस्सा हमेशा प्यारे लीडर के रास्ते पर रहा है और हमेशा कहा है कि हम हमेशा दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज़ उठाएंगे.

काज़मी ने आगे कहा कि उन्हें(खामेनेई) सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उन्होंने फ़िलिस्तीन में हो रही हत्याओं के लिए आवाज़ उठाई थी, जबकि दुनिया चुप थी.

“खामेनेई को धोखे से मारा है”
वहीं अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान लखनऊ में सड़कों पर उतरे. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे से मारा है. अगर एक खामेनेई मारा गया, तो हज़ार खामेनेई उठ खड़े होंगे. इज़राइल और अमेरिका धोखेबाज़ हैं.

यह भी पढ़ें: इज़राइल के ईरान पर हमले को लेकर ओवैसी ने PM मोदी से पूछा सवाल, कहा- ‘भारत को क्या हासिल…

“खून-खराबा, नफरत और दहशतगर्दी फैला रहे हैं”
शिया धार्मिक नेता मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि कल इज़राइल और अमेरिका ने जो हमला किया, उसे टेररिस्ट अटैक कहा जा रहा है. आज इसने पूरी खाड़ी को जंग में झोंक दिया है, और आप सब खाड़ी में हालात देख रहे हैं. दुनिया को समझना चाहिए कि अमेरिका और इज़राइल कैसे पूरी दुनिया में खून-खराबा, नफरत और दहशतगर्दी फैला रहे हैं. खामेनेई किसी एक देश के लीडर नहीं थे, बल्कि हर दबे-कुचले इंसान, हर मुसलमान और हर इंसान के लीडर थे. कोई नहीं जानता कि यह चल रहा झगड़ा कहां ले जाएगा. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि ईरान जीतेगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2