KBP Times

भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी हमले तेज, नितिन बोले- अर्बन नक्सल देश को अस्थिर कर रहे

BJP- Congress

BJP-Congress : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की ओर से लगातार बयानबाजी और प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। दोनों ओर से एक दूसरे पर लगातार सियासी हमलों का दौर तेज होता जा रहा है। इसी कडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अर्बन नक्सल’ सोच वाले कुछ लोग देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नबीन ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन से सरकार घबरा गई है और दिल्ली की किलेबंधी कर दी है जिससे आम जनता परेशान हो उठी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन बोले-

नितिन नबीन ने प्रेस काॅंफ्रेस में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश को डर के माहौल से बाहर निकालने और आतंकवाद व नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की कोशिश की गई है. इसके बावजूद कुछ लोग देश में अस्थिरता पैदा करने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की भाषा को देश के युवा देख रहे हैं।

140 करोड़ की जनता शांति चाहती है

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिक शांति चाहते हैं. भारत के युवा अपनी संस्कृति, लोकतंत्र और संविधान से गहराई से जुड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता देश के संवैधानिक ढांचे और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही, देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

देश को अस्थिर करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी

नितिन नबीन ने कहा कि देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है. ऐसे में देश में तनाव पैदा करने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। बीजेपी अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत सरकार देश को अस्थिर करने की कोशिशों से निपटेगी. उन्होंने दोहराया कि देश के खिलाफ नापाक इरादे रखने वालों की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी।

जयराम रमेश बोले –

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरीष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत आम आदमी को वोट का अधिकार मिला है. लेकिन ये सरकार सुनियोजित तरीके से इस अधिकार को भी छीनने की कोशिश कर रही है। इससे चिंतित देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं, सरकार इनके प्रदर्शन को भी कुचल डालना चाहती है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि युवाओं के इस प्रदर्शन से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की जोड़ी बुरी तरह घबराई और बौखलाई हुई है, इसलिए युवाओं को रोकने के लिए दिल्ली की सड़कों पर घनघोर किलेबंदी की गई है. देश की राजधानी को किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है. हर तरफ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

सीईसी पर भी हमला

जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति के समय जो आदेश दिए थे, इन्होंने पूरी वफादारी के साथ पालन किया है. दिसंबर 2023 में, जब विपक्ष के 145 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था, तब उन्हें आजीवन कानूनी संरक्षण देने वाला कानून संसद से जबरन पारित कराया गया था. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक से झूठ बोलने वाले ब्म्ब् का इस्तीफा अब एक नैतिक अनिवार्यता बन गया है।

यह भी पढ़ें –मुंबई में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले तुषार गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2