KBP Times

मुंबई में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले तुषार गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

tushar gandhi arrest by mumbai police

Tushar Gandhi : मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में ले लिया है. तुषार गांधी आज मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. अगस्त क्रांति मैदान जाते समय मुंबई पुलिस ने नेशनल कॉलेज के पास उन्हें हिरासत में लिया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज (शनिवार, 10 अक्तूबर 2026) को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

शिवाजी पार्क में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी

जानकारी के मुताबिक दादर के शिवाजी पार्क में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. कुछ दिन पहले ही मुंबई में CJP आंदोलन हुआ था. 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच पर तुषार गांधी भी मौजूद थे. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि एक बार फिर से CJP का प्रोटेस्ट हो सकता है, जिसके मद्देनजर एहतियातन पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. शिवाजी पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस तैनात है ताकि कोई आंदोलनकारी पार्क के अंदर न जा सके.

अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, मुंबई में प्रदर्शन की अनुमति सिर्फ आजाद मैदान के लिए है लेकिन आज CJP की आजाद मैदान में प्रदर्शन को लेकर पुलिस को कोई एप्लिकेशन नहीं मिली है. वहीं अगस्त क्रांति मैदान गिरगांव में आज तुषार गांधी और कुछ संगठनों ने प्रदर्शन करने की अनुमति पुलिस से मांगी है. दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई है. हालांकि पुलिस की अनुमति अब तक नहीं दी गई है.

विरोध प्रदर्शन को रद्द करने की अपील

इससे पहले महात्मा गांधी के पड़पोते, लेखक और ‘हम भारत के लोग’ संगठन के नेता तुषार गांधी ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस उन्हें और उनके साथियों को फोन करके अगस्त क्रांति मैदान में शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को रद्द करने के लिए कह रही थी. पीछे हटने से इनकार करते हुए गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में वे 10 अक्टूबर को दोपहर 3-30 बजे प्रदर्शन करेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें गिरफ्तार ही क्यों न होना पड़े. सविनय अवज्ञा और सत्याग्रह के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए उन्होंने नारा दिया, ‘ज्ञानू, शाह, मोदी चले जाओ!’. उन्होंने मुंबई के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की.

यह भी पढ़ें –CJP प्रदर्शन से पहले दीपके फ्लाइट से ही हिरासत में:आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक पकड़े

यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2