Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज(6 मार्च) “एग्रीकल्चर और रूरल ट्रांसफॉर्मेशन” पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बजट वेबिनार सीरीज़ के तीसरे वेबिनार में मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं. इससे पहले, टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म और इकोनॉमिक ग्रोथ जैसे अहम विषयों पर दो वेबिनार हो चुके हैं. आज, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि जैसे अहम सेक्टर पर चर्चा हो रही है. आप सभी ने बजट निर्माण में अपने मूल्यवान सुझावों से बहुत सहयोग दिया. करीब 10 करोड़ किसानों को 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि मिली है.
उन्होंने कहा कि MSP में हुए सुधार से किसानों को अब डेढ़ गुना तक रिटर्न मिल रहा है. आज, दुनिया के बाज़ार खुल रहे हैं और ग्लोबल डिमांड बदल रही है. इस वेबिनार में, अपनी खेती को एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड बनाने पर भी ज्यादा से ज्यादा चर्चा आवश्यक है. हमारे पास अलग-अलग तरह के मौसम हैं और हमें इसका पूरा फ़ायदा उठाना है.
“कृषि, विश्वकर्मा हमारी अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब बजट के बाद उसके पूर्ण सक्षमता का लाभ देश को मिले, इस दिशा में भी आपका अनुभव, आपके सुझाव और सरल तरीके से बजट का सर्वाधिक लोगों को लाभ हो, बजट का पाई-पाई पैसा जिस हेतु से दिया गया है, उसको जल्द से जल्द परिपूर्ण कैसे करें, आपके सुझाव इस वेबिनार के लिए बहुत अहम हैं. आप सभी जानते हैं कि कृषि, विश्वकर्मा हमारी अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं. कृषि भारत की दीर्घकालिक विकास यात्रा का रणनीतिक स्तंभ भी है. इसी सोच के साथ हमारी सरकार ने कृषि सेक्टर को लगातार मजबूत किया है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरानी नेवी पर बरपाया कहर, 30 से ज्यादा जंगी जहाजों का खात्मा
“2 लाख करोड़ रुपये के क्लेम सेटल किए”
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के क्लेम सेटल किए गए हैं. ऐसे कई प्रयासों से किसानों का रिस्क बहुत कम हुआ है और उन्हें एक बेसिक आर्थिक सुरक्षा मिली है. आज दुनिया हेल्थ के संबंध में ज़्यादा सचेत है, जिसमें होलिस्टिक हेल्थ केयर और ऑर्गेनिक फ़ूड पर ज़्यादा रुचि है. भारत में हमें नेचुरल फ़ार्मिंग पर बल देना होगा. नेचुरल फ़ार्मिंग से दुनिया के बाजार तक पहुंचने में हमारे लिए एक राजमार्ग बन जाता है.



