KBP Times

अमेरिका ने ईरानी नेवी पर बरपाया कहर, 30 से ज्यादा जंगी जहाजों का खात्मा

Iran Attacks US-Israel

Iran Attacks US-Israel: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान का युद्ध लगातार जारी है. इसी बीच आज 6 मार्च को अमेरिका सेना की तरफ से दावा किया गया कि उन्होंने ईरान के 30 से ज्यादा जहाज डुबो दिए हैं. जिसमें ईरानी ड्रोन जहाज भी शामिल है. वहीं युद्ध के पहले दिन से अबतक ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 90 प्रतिशत की कमी आ गई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड प्रमुख एडमिरल ब्रैड कपूर के अनुसार, ईरान के जिन 30 से ज्यादा जहाजों को पूरी तरह डूबोया गया है उसमें बड़े-बड़े युद्धपोत, छोटे जहाज और एक ड्रोन जहाज शामिल है. इनके उपयोग ईरान हथियार पहुंचाने हमले करने और समुद्र में घुसपैठ करने के लिए कर रहा था. जहाजों के नष्ट होने से ईरान की समुद्री ताकत कमजोर हुई है.

“हमलों में 90 प्रतिशत की कमी आई”

ईरान ने युद्ध के पहले इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थी. ब्रैड कपूर के अनुसार अब इन हमलों में 90 प्रतिशत की कमी आई है. ईरान के पास अब मिसाइलें कम बची हैं. उसकी सप्लाई लाइन भी टूट चुकी है. ईरान की समुद्री राहों को अमेरिकी सेना ने बंद कर दिया है. जिससे नई मिसाइलें लाना मुश्किल हो गया है. ईरान की हमला करने की क्षमता बहुत कम हो गई है, जिससे पूरा क्षेत्र शांत सा होने लगा है.

यह भी पढ़ें: भारत को रुस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने दी इजाज़त, तीन अप्रैल तक छूट का दिया लाइसेंस!

“अमेरिकी सेना ईरान की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है”

अमेरिकी सेंट्रल कमांड प्रमुख एडमिरल ब्रैड कपूर का दावा है कि अमेरिकी सेना ईरान की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि युद्ध ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल खतरे को खत्म करने के लिए है. कपूर ने बताया कि ईरान के जहाज डुबोने से न सिर्फ समुद्र में सुरक्षा बढ़ी है बल्कि ईरान की सेना कमजोर पड़ रही है. अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान को पूरी तरह रोकने का काम कर रहा है. ईरान के जहाज डुबोने और मिसाइल हमलों में कमी आने से गल्फ देशों के तेल की सप्लाई थोड़ी सुरक्षित हुई है.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2